गोमतीनगर में लोकभारती के कचरा निस्तारण पात्र एवं स्वच्छता अभियान पर अहम बैठक संपन्न

An important meeting was held in Gomti Nagar regarding Lokbharti's waste disposal containers and sanitation campaign.
 
गोमतीनगर के विशालखण्ड में लोकभारती के कचरा निस्तारण पात्र एवं स्वच्छता अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
लखनऊ। गोमतीनगर के विशालखण्ड में लोकभारती के कचरा निस्तारण पात्र एवं स्वच्छता अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की आयोजक श्रीमती जयश्री सिंह एवं अनामिका बिष्ट रहीं। कार्यक्रम का आयोजन अजस्र सृजन फाउंडेशन एवं भारतीय एकता समिति के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

बैठक में लोकभारती की प्रेरणा से कचरा निस्तारण पात्र के उपयोग और स्वच्छता अभियान में समाज की सहभागिता पर विस्तार से चर्चा की गई। लोकभारती के केंद्रीय सह संगठन मंत्री श्री गोपाल उपाध्याय ने संगठन के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कचरा निस्तारण पात्र के माध्यम से घरों में ही जैविक कचरे का उचित निस्तारण संभव है। इससे प्राप्त होने वाली द्रव्य खाद का उपयोग रसोई वाटिका में सब्जी और फल उगाने के लिए किया जा सकता है, जिससे रासायनिक खाद्य पदार्थों से होने वाली बीमारियों से परिवार को सुरक्षित रखा जा सकता है।

कार्यक्रम की शुरुआत सभी प्रतिभागियों के परिचय से हुई। इसके बाद स्वच्छता अभियान में नागरिकों की भूमिका और सरकार के प्रयासों को सहयोग देने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री भवान सिंह रावत, श्री हरपाल सिंह, श्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, श्रीमती जानकी गढ़िया, श्रीमती कमलेश सिंह, श्रीमती वंदना सिंह, श्रीमती मालती सिंह, श्रीमती कमला सिंह, श्री जयवीर सिंह और श्री मनोज कुमार की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में उत्तराखंड महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं भारतीय एकता समिति के अध्यक्ष श्री रविंद्र सिंह बिष्ट का विशेष योगदान रहा।

लोकभारती की ओर से केंद्रीय कोषाध्यक्ष श्री जितेंद्र बहादुर सिंह, प्रदेश प्रमुख श्री हरेंद्र सिंह, महानगर संयोजिका श्रीमती प्राची श्रीवास्तव, पूर्वी भाग के सह संयोजक आशुतोष अवधवाल तथा सक्रिय कार्यकर्ता श्री शरद महरोत्रा भी बैठक में उपस्थित रहे।बैठक के अंत में आयोजिका श्रीमती जयश्री सिंह ने अपने आवास एवं छात्रावास परिसर में कचरा निस्तारण पात्र स्थापित कराने की इच्छा व्यक्त की, जिसे लोकभारती द्वारा तत्परता से पूरा किया गया।

Tags