अवध प्रांत की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

Important meeting of Awadh Province concluded, organization expansion and public interest issues were discussed.
 
Important meeting of Awadh Province concluded, organization expansion and public interest issues were discussed.
लखनऊ। आज अवध प्रांत के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश अध्यक्ष माननीय संदीप साहू के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सर्वेश पाठक (वाइस चेयरमैन, पर्यावरण एवं जलवायु संवर्धन परिषद भारत एवं राष्ट्रीय महासचिव, भाजपा प्रणित) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक में अवध प्रांत के सभी जिला अध्यक्षों, पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता की। इस दौरान संगठन के कार्यों, आगामी कार्यक्रमों और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में किसानों के हितों की रक्षा, मजदूरों के कल्याण तथा श्रमिक वर्ग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने तथा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।
मुख्य अतिथि सर्वेश पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन का उद्देश्य किसानों, मजदूरों और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उनके हितों की रक्षा करना है।
इसके लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को समर्पित भाव से कार्य करने की आवश्यकता है। बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ किया गया।

Tags