लखनऊ में भारतीय जन मोर्चा पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों पर मंथन
संगठन की मजबूती और जनाधार बढ़ाने की रणनीति पर हुई चर्चा, कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत से चुनाव मैदान में उतरने का लिया संकल्प
संवाददाता, लखनऊ। भारतीय जन मोर्चा पार्टी की महत्वपूर्ण संगठनात्मक एवं राजनीतिक बैठक लखनऊ में आयोजित की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एस.के. त्रिपाठी और राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र राय की उपस्थिति में हुई इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इं. रमाकांत पांडे ने की।
बैठक में आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान चुनावी तैयारियों, पार्टी संगठन को मजबूत बनाने, जनाधार के विस्तार और प्रदेश की राजनीति में पार्टी की भूमिका को प्रभावी बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। पदाधिकारियों ने पार्टी को एक मजबूत एवं प्रभावशाली राजनीतिक विकल्प के रूप में स्थापित करने के लिए संगठनात्मक स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और जनसंपर्क अभियान को गति देने पर जोर दिया।
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों, विचारधारा और जनकल्याणकारी उद्देश्यों को आम जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत और एकजुटता के साथ मैदान में उतरने की बात कही। बैठक में प्रमुख रूप से दिनेश पांडे, प्रदेश महासचिव वीरेंद्र तिवारी, प्रदेश सचिव रवि यादव, विष्णु गुप्ता और दिलीप बुनकर सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
