कारगिल विजय दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर पूर्व सैनिकों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

Important meeting of ex-servicemen regarding preparations for the Kargil Vijay Diwas celebrations concludes.
 
zbbssb
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक संयुक्त संस्था परिवार की लखनऊ टीम की महत्वपूर्ण बैठक संस्था के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष वेटरन अजमेर बहादुर सिंह की अध्यक्षता में हजरतगंज स्थित होटल एलोरा, लालबाग में आयोजित हुई। बैठक में संस्था के विस्तार, संगठनात्मक गतिविधियों तथा आगामी कारगिल विजय दिवस समारोह के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक का शुभारंभ संस्था के लखनऊ जिलाध्यक्ष वेटरन अजय कुमार श्रीवास्तव ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष वेटरन अरुण कुमार द्विवेदी तथा यू.पी. मध्य के अध्यक्ष वेटरन भगत सिंह रावत ने भी संगठन को संबोधित किया।

z sb


बैठक में पूर्वी लखनऊ अध्यक्ष वेटरन अमर नाथ गुप्ता, दक्षिणी लखनऊ अध्यक्ष वेटरन विजय शंकर मिश्रा, उत्तरी लखनऊ अध्यक्ष वेटरन एस.पी. राय तथा पश्चिमी लखनऊ अध्यक्ष वेटरन योगेन्द्र सिंह अपनी-अपनी टीमों के साथ उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

xxf


इसके अतिरिक्त प्रदेश कोषाध्यक्ष वेटरन सुरेश कुमार वर्मा, संयोजक पूर्वी उत्तर प्रदेश वेटरन मनोज कुमार सिंह एवं लखनऊ जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने बैठक में सक्रिय सहभागिता निभाई।
बैठक की विशेष उपलब्धि यह रही कि 14 नए पूर्व सैनिकों ने संस्था की आधिकारिक सदस्यता ग्रहण करते हुए संगठन के विस्तार तथा राष्ट्रसेवा एवं समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।


अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष वेटरन अजमेर बहादुर सिंह ने सभी पदाधिकारियों से प्रदेश के विभिन्न जिलों में अधिक से अधिक पूर्व सैनिकों को संस्था की कार्यशैली से जोड़ने तथा उन्हें राष्ट्रहित एवं समाजसेवा के कार्यों के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

xcc


बैठक का समापन संस्था की शपथ, राष्ट्रगान तथा "भारत माता की जय" एवं "सैनिक एकता जिंदाबाद" के गगनभेदी नारों के साथ हुआ। इसके उपरांत सभी सदस्यों ने सामूहिक भोज में सहभागिता की और आगामी कार्यक्रमों की सफलता का संकल्प लेकर प्रस्थान किया।

Tags