संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की महत्वपूर्ण बैठक मलिहाबाद में संपन्न , व्यापारियों ने रखीं समस्याएं, बड़ी संख्या में ली सदस्यता
Traders raised their problems, took membership in large numbers
बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे, लखनऊ जिला उपाध्यक्ष विष्णु शंकर त्रिपाठी, मोहन रोड इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्य यादव, उपाध्यक्ष सत्येंद्र यादव, कोषाध्यक्ष करुणेश सिंह सहित मुन्ना द्विवेदी, आशीष द्विवेदी, आदर्श द्विवेदी, अंशु सिंह, संतोष द्विवेदी, विशाल मिश्रा, अरुण कुमार, विनीत मिश्रा, अल्तमश अहमद, नोमान मलिक, कार्तिक अवस्थी, निखिल अवस्थी, सौभाग्य अवस्थी, पप्पू सिंह, उदय द्विवेदी, शिवांश निगम, अभय सिंह, विकास द्विवेदी समेत अनेक व्यापारीगण उपस्थित रहे।
यूजीसी काले कानून को लेकर जताई चिंता
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे ने कहा कि यदि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए यूजीसी काले कानून को वापस नहीं लिया गया, तो व्यापारी समाज को सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार देश में आपसी भाईचारे को कमजोर करने के लिए लगातार नीतियां लागू कर रही है, जिसका व्यापार जगत विरोध करता है।
बैठक के अंत में व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया गया।
