लखनऊ में राष्ट्रीय युवा वाहिनी की अहम बैठक, सनातन मूल्यों के प्रचार का लिया गया दृढ़ संकल्प

Important meeting of Rashtriya Yuva Vahini in Lucknow, determination taken to propagate Sanatan values
 
लखनऊ में राष्ट्रीय युवा वाहिनी की अहम बैठक, सनातन मूल्यों के प्रचार का लिया गया दृढ़ संकल्प
लखनऊ।  राजधानी लखनऊ में राष्ट्रीय युवा वाहिनी और राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा की एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक बैठक का आयोजन किया गया। करीब तीन घंटे तक चली इस बैठक में सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार, गोरक्षा और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर गंभीर एवं सार्थक मंथन हुआ।

बैठक में उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष मीनााक्षी जी, राष्ट्रीय सचिव (गोरक्षा संगठन दल) एवं दिल्ली महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष बॉबी राय सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। शंखनाद न्यूज लाइव टीवी चैनल के संपादक एवं हिंदू देव प्रकाश शुक्ला जी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें भगवान श्रीराम का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में देव प्रकाश शुक्ला जी ने कहा कि भगवान श्रीराम मर्यादा, आदर्श शासन और सनातन संस्कृति के शाश्वत प्रतीक हैं। उनके आदर्शों का अनुसरण कर ही भारत पुनः वैदिक-सनातन राष्ट्र की दिशा में अग्रसर हो सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सनातन धर्म केवल पूजा-पद्धति नहीं, बल्कि सत्य, करुणा, सेवा, त्याग और राष्ट्रभक्ति पर आधारित जीवन-दर्शन है।

बैठक में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल कुमार, उप-संपादक राकेश कुमार, राष्ट्रीय वित्त सलाहकार एवं संपादक सस्मिता पांडा, पत्रकार ऋषभ मित्र मिश्रा (कानपुर) सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने सनातन धर्म के व्यापक प्रचार, गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने हेतु जनजागरण अभियान तथा युवाओं को सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने की आवश्यकता पर अपने विचार रखे।

विशेष चर्चा के दौरान यह निर्णय भी लिया गया कि शीघ्र ही दिल्ली में शंखनाद न्यूज लाइव टीवी चैनल का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। इस चैनल के माध्यम से सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर विशेष कार्यक्रम प्रसारित किए जाएंगे।बैठक के समापन पर सभी पदाधिकारियों ने यह संकल्प लिया कि संगठन समाज में धर्म, संस्कृति और राष्ट्र के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर सक्रिय रहेगा और सनातन मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने का अभियान और अधिक तेज करेगा।

Tags