राष्ट्रीय युवा वाहिनी की प्रगति को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

An important meeting regarding the progress of Rashtriya Yuva Vahini was held.
 
An important meeting regarding the progress of Rashtriya Yuva Vahini was held.
लखनऊ। राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर के राष्ट्रीय महासचिव गौतम सिंह ने केशव प्रसाद मौर्य से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठन की प्रगति, विस्तार और आगामी योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने, कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने तथा जनहित से जुड़े कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ। दोनों पक्षों ने युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।

इस अवसर को संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। पदाधिकारियों का मानना है कि इस तरह के संवाद और मार्गदर्शन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा भविष्य में जनसेवा के क्षेत्र में इसकी भूमिका और सशक्त होगी।

Tags