Powered by myUpchar

आई एम आर टी बिज़नेस स्कूल में तीन दिवसीय कार्यक्रम 'फ्यूज़न फेस्ट ' का आयोजन

IMRT Business School organized a three-day event 'Fusion Fest'
 
IMRT Business School organized a three-day event 'Fusion Fest'
लखनऊ डेस्क (आर एल पाण्डेय)। आई एम आर टी बिज़नेस स्कूल में तीन दिवसीय कार्यक्रम 'फ्यूज़न फेस्ट ' का आयोजन किया गया I पहले दिन कार्यक्रम का उद्घाटन  एथलीट एवं अर्जुन अवार्डी पद्मश्री सुधा सिंह ने गुब्बारे उड़ा कर किया I  इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन एवं पूर्व आई एफ एस श्री देश राज बंसल, निदेशिका श्रीमती शिल्पिका पाण्डेय सहित सभी शिक्षक गण भी मौजूद रहे एवं छात्रों का उत्साह वर्धन भी किया I


कार्यक्रम का पहला दिन खेल प्रतियोगिताओं के नाम रहा,  जिसमे आई एम आर टी कॉलेज सहित लखनऊ के विभिन्न कॉलेज जिसमे मुख्यतः  सिटी कॉलेज, रामा डिग्री कॉलेज, अम्बालिका इंस्टिट्यूट, एसएमएस कॉलेज , यश राज एजुकेशनल इंस्टिट्यूट , मॉडर्न गर्ल्स डिग्री कॉलेज, के के सी, लखनऊ विश्वविद्यालय, भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय , बी बी डी विश्वविद्यालय, श्री राम स्वरुप मेमो विश्वविद्यालय, जयपुरिया कॉलेज , स्टडी हॉल, कृष्णा कॉलेज समेत लगभग 20 कॉलेजो  ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में विभिन्न खेल जैसे क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, कैरम, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, डीबेट कम्पीटीशन, वॉलीबॉल, आर्म रेश्लिंग इत्यादि रहे | जिसमे कुल प्रतिभागी छात्रों की संख्या लगभग 600 रहीI


पद्मश्री सुधा सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा के साथ खेल का जीवन में महत्व समझाया। उन्होंने बताया की खेल जगत में आज उत्तर प्रदेश की स्थिति बहुत मजबूत है।  पहले के मुकाबले अब उत्तर प्रदेश से भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल में बहुत से खिलाड़ियों ने अपनी पहचान बनाई है।  जिससे रोजगार में भी खिलाड़ियों को अवसर प्राप्त हो रहा है।  आई ऍम आर टी कॉलेज भी इसी क्रम में अच्छा प्रयास कर रहा है।  महिलाओ को भी खेल और शिक्षा में अब बढ़ चढ़ कर प्रोत्साहित किया जा रहा है। चाहे क्रिकेट हो या ओलम्पिक हर जगह उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों का बोलबाला है।  हमें इसी तरह से खेलों के माध्यम से छात्रों का विकास करना चाहिए जिससे इन्ही छात्रों में से निकल के कोई देश का नाम रोशन करेगा।


संस्थान के चेयरमैन श्री देश राज बंसल ने तीन दिवसीय कॉलेज फेस्ट के माध्यम से छात्रों में नयी ऊर्जा का संचार किया।  उन्होंने बताया की कॉलेज निरंतर इस तरह की एक्टिविटी करता रहता है जिससे छात्रों में पढाई के साथ साथ शारीरिक विकास भी हो क्योकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन वास् करता है।  कॉलेज में आगे तीन दिन तक इसी तरह से रौनक बनी रहेगी। कॉलेज छात्रों के होलोस्टिक डेवलपमेंट को लेकर बहुत उत्साहित है।  और भविष्य में भी इसी तरह की एक्टिविटी करता रहेगा।


विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं की सूची इस प्रकार है-.

  • 100 मीटर रेस महिला - केकेसी की प्रिया प्रथम, आई ऍम आर टी की साक्षी यादव द्वितीय रही। 
  •  100 मीटर रेस पुरुष  - आई ऍम आर टी के सागर त्रिपाठी प्रथम तो  केकेसी के हिमांशु पल द्वितीय रहे। 
  • 200 मीटर रेस महिला - केकेसी की प्रिया प्रथम, आई ऍम आर टी की प्रगति शुक्ला  द्वितीय रही। 
  •  200 मीटर रेस पुरुष  - आई ऍम आर टी के सागर त्रिपाठी प्रथम तो  केकेसी के हिमांशु पल द्वितीय रहे।
  • खबर लिखे जाने तक अन्य खेलो में परिणाम लंबित है।  
  • कार्यक्रम का पहला दिन बहुत ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ एवं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विभिन्न प्रतियोगी खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया गया I

Tags