सर्वोदय नगर में एक माह से जारी पेयजल संकट के समाधान हेतु संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने महापौर एवं नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

The Joint Industry and Trade Association submitted a memorandum to the Mayor and the Municipal Commissioner seeking a resolution to the drinking water crisis that has persisted in Sarvodaya Nagar for a month.
 
The Joint Industry and Trade Association submitted a memorandum to the Mayor and the Municipal Commissioner seeking a resolution to the drinking water crisis that has persisted in Sarvodaya Nagar for a month.
लखनऊ। सर्वोदय नगर क्षेत्र में पिछले लगभग एक माह से व्याप्त पेयजल संकट को लेकर संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने महापौर सुषमा खरकवाल एवं नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सर्वोदय नगर क्षेत्र के निवासी एवं व्यापारी पिछले एक माह से गंभीर जल संकट का सामना कर रहे हैं। नियमित जलापूर्ति बाधित होने के कारण आमजन के साथ-साथ व्यापारिक प्रतिष्ठानों को भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर लोगों को पेयजल के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री गीता गुप्ता के निर्देश पर राष्ट्रीय महासचिव प्राची प्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक पाल तथा व्यापारी प्रतिनिधि प्रदीप कुमार पाण्डेय ने महापौर एवं नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि क्षेत्र की जलापूर्ति व्यवस्था की तत्काल जांच कर समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, जब तक नियमित जलापूर्ति बहाल नहीं हो जाती, तब तक पर्याप्त संख्या में टैंकरों के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जाए।


महापौर एवं नगर आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएंगे तथा समस्या के शीघ्र समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के अन्य पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय व्यापारी भी उपस्थित रहे।

Tags