डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के स्मृति में स्वयंसेवकों द्वारा पूर्ण गणवेश में समागम व पथ संचलन का आयोजन किया गया

जो नगर के मुख्य मार्गों सिटी पैलेस, बड़ा पुल, देवी दयाल तिराहा, गर्ल्स कॉलेज, मेन चौक, सब्जी मंडी, पड़ाव, वीर विनय चौक से होते हुए अम्बेडकर तिराहा, मेजर चौराहा से होते हुए रमना पार्क में संपन्न हुआ। पथ संचलन के दौरान नगर के प्रमुख चौराहों पर मातृशक्तियों व समाज के लोगो द्वारा स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा की गई। भारत माता की जय तथा कवन चले भाई कौन चले भारत मां के लाल चले का उद्घोष किया गया। कुशाग्र सिंह द्वारा एकल गीत प्रस्तुत किया गया। मुख्य वक्ता गंगा सिंह ने कहा कि दुनिया में सुख शांति का मार्ग सनातन संस्कृति से होकर गुजरता है। उन्होंने बाबा साहब के कृति पर प्रकाश डाला और सामाजिक समरसता की बात कही।
इस मौके पर विभाग कार्यवाह अमित, जिला संघ चालक अभिमन्यु, जिला कार्यवाहक किरीट मणि, जिला प्रचारक जितेन्द्र, सह जिला कार्यवाह शैलेन्द्र, नगर प्रचारक रणवीर, विभाग मार्ग प्रमुख नील मणि, नगर कार्यवाह डॉ के के सिंह, व्यवस्था प्रमुख राहुल, जिला प्रचार प्रमुख मनीष गुप्ता, सेवा भारती विभाग महामंत्री बीड़ी जायसवाल, सीमा जागरण मंच महामंत्री संजय, संस्कार भारती जिलाध्यक्ष देव कुमार मिश्रा, महामंत्री राकेश प्रताप, उपाध्यक्ष भानु प्रकाश, डॉ तुलसीश दुबे, अम्बरीष शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह ' धीरू' सदर विधायक पलटू राम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष लड्डू सिंह, डॉ राकेश चंद्र, डॉ परितोष सिंहा,
खण्ड कार्यवाह उतरौला दिनेश, श्रीदत्तगंज अनुराग पाण्डेय, नगर कार्यवाह तुलसीपुर श्रीप्रकाश, समस्त ब्लॉको से हजारों की संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे।