ओरिएंटेशन कार्यक्रम में विद्यार्थियों को शैक्षणिक सुविधाओं, करियर और कौशल विकास की दी गई जानकारी

Students were provided with information regarding academic facilities, careers, and skill development during the orientation program.
 
uu

लखनऊ। महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, लखनऊ कैंपस में सोमवार को नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए ‘दीक्षारंभ-2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से नए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराने के साथ उन्हें संस्थान की सुविधाओं, मूल्यों और छात्र हित में संचालित विभिन्न सेवाओं की जानकारी दी गई।

उद्घाटन सत्र में विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ अपने शैक्षणिक सफर को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की जानकारी भी दी गई।

पूर्व विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण मोटिवेशनल एल्युमनी टॉक रहा। इसमें विश्वविद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों गौरव शुक्ला (Macleod Pharmaceuticals Pvt. Ltd.), अभिषेक मिश्रा (Percos India Pvt. Ltd.) और अर्पित प्रजापति (DCPL Limited) ने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए।

पूर्व विद्यार्थियों ने फार्मेसी के क्षेत्र में उपलब्ध करियर विकल्पों, रोजगार की संभावनाओं और पेशेवर जीवन में सफलता के लिए आवश्यक कौशलों पर चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने अनुभवों के आधार पर करियर को लेकर स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने और निरंतर सीखते रहने के लिए प्रेरित किया।

uh9ou

एंटी-रैगिंग और छात्र सुविधाओं की दी जानकारी

ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को एंटी-रैगिंग नियमों, छात्र सहायता सेवाओं, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट, शैक्षणिक गतिविधियों, शोध, कौशल विकास और करियर के विभिन्न अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।u8978

विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि उनकी शैक्षणिक यात्रा के दौरान उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों में विश्वविद्यालय के प्रति अपनापन विकसित करने के साथ उन्हें उच्च शिक्षा और भविष्य के करियर के लिए तैयार करना रहा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. भानु प्रताप सिंह, कुलसचिव गिरीश छिमवाल सहित सभी फैकल्टी सदस्य और स्टाफ मौजूद रहे।

Tags