शूटआउट में जम्मनलाल शर्मा इलेवन बनी चैंपियन, विजय मित्र द्विवेदी इलेवन को 2-1 से हराया

स्व. विजय मित्र द्विवेदी (चकई दादा) स्मारक सब-जूनियर हॉकी टूर्नामेंट का खिताब रोमांचक मुकाबले के बाद किया अपने नाम

 
rftdr

लखनऊ।स्वर्गीय विजय मित्र द्विवेदी (चकई दादा) स्मारक सब-जूनियर हॉकी टूर्नामेंट का खिताब जम्मनलाल शर्मा इलेवन ने जीत लिया। चंद्रभान गुप्त खेल मैदान पर खेले गए फाइनल मुकाबले में जम्मनलाल शर्मा इलेवन ने रोमांचक शूटआउट में विजय मित्र द्विवेदी इलेवन को 2-1 से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दोनों टीमों ने दो-दो गोल किए और मैच 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ। विजय मित्र द्विवेदी इलेवन की ओर से अयान और अथर्व ने एक-एक गोल दागा।

 888

वहीं, जम्मनलाल शर्मा इलेवन की ओर से प्रियांशु ने मैच के अंतिम क्षणों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने एक मैदानी गोल और एक पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया। निर्धारित समय में मुकाबले का परिणाम नहीं निकलने के बाद शूटआउट का सहारा लिया गया, जिसमें जम्मनलाल शर्मा इलेवन ने 2-1 से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

खेल समारोह में जुटे हॉकी जगत के दिग्गज

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ख्वाजा प्रॉपर्टीज के अध्यक्ष नावेद अहमद उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ओलंपियन सैयद अली, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मंजू बिष्ट और रजिया जैदी, मुकुल लाल साह, आरके टंडन, खुर्शीद अहमद, शीराज आलम तथा सोसाइटी के हॉकी कोच कुलदीप मौर्य सहित कई वरिष्ठ खिलाड़ी मौजूद रहे।

uuyy

इस अवसर पर स्वर्गीय विजय मित्र द्विवेदी के पुत्र संजय द्विवेदी, विनय मित्र द्विवेदी और अजय मित्र द्विवेदी भी शामिल हुए। इस प्रतियोगिता का आयोजन केडी सिंह बाबू सोसाइटी की ओर से किया गया था।

Tags