Powered by myUpchar

योगी सरकार में पूरे प्रदेश में सुशासन कायम है छात्र व महिलाएं अपने को सुरक्षित महसूस कर रही

Under the Yogi government, good governance prevails in the entire state. Students and women are feeling safe.
 
Under the Yogi government, good governance prevails in the entire state. Students and women are feeling safe.
बलरामपुर।  प्रदेश सरकार के आठ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर जिले के चारों विधानसभाओं ने जनप्रतिनिधियों ने प्रेस वार्ता कर जिले में हुए विकास कार्यों का बखान किया। सदर विधायक पल्टूराम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पुरानी सरकार सीओ को बोनट पर बांधकर घुमाया जाता था। योगी सरकार में पूरे प्रदेश में सुशासन कायम है। छात्र व महिलाएं अपने को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। 


सदर विधायक पल्टूराम ने प्रेस वार्ता के दौरान विधानसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों का बखान किया। कहा कि 2017 से पूर्व जिले की सड़कें खस्ताहाल थीं। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद बलरामपुर-गोंडा मार्ग, बलरामपुर-उतरौला, बलरामपुर-बहराइच मार्ग, बेलहा-गौरा मार्ग, फुलवरिया बाईपास मार्ग सहित दर्जनों का जाल बिछाया गया है। सम्पर्क मार्गों को प्रमुख मार्गों से जोड़ने का काम युद्ध स्तर पर किया गया है।

विधानसभा के लगभग सभी ग्राम पंचायतों में सड़कों की हाल सुधारी गई है। कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भी सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किया है। बताया कि पूर्व की सरकार में जिले में विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा तो की गई लेकिन जिले में न बनाकर उसे सिद्धार्थनगर से संबद्ध कर दिया गया, जिसका दंश आज भी यहां के छात्र झेल रहे हैं। कहा कि जिले में विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। अटल जी के नाम पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य पूरा गया है। बताया कि घूघुलपुर में राजकीय पॉलिटेक्निक 220 केवीए का विद्युत उपकेन्द्र के साथ-साथ जर्जर बिजली तारों को बदलवाने का काम भी किया गया है। कहा कि गरीब कल्याण अन्न व मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पात्रों को लाभान्वित किया जा रहा है। बताया कि अब तक सामूहिक विवाह में 51 हजार के बजाय अब सरकार एक लाख रुपए पात्रों को आर्थिक सहायता देगी।

विधायक ने बताया कि प्रदेश सरकार के विकास व सुरक्षा को जनता स्वयं बोल रही है। योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों के खाते में दिया जा रहा है। सरकार ने दलालों पर अंकुश लगाया है। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता डीपी सिंह, जिला मीडिया संयोजक अवधेश पाण्डेय, आकाश पाण्डेय, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि गोविंद सोनकर, शुभम मिश्र सहित अन्य लोग मौजूद थे। इसी क्रम में गैसड़ी में मुख्य अतिथि जिला सह संयोजक सोशल मीडिया मयूर सूर्यवशी, ब्लाक प्रमुख मनोज तिवारी ने सरकार की उपलब्धियां बताईं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अजय सैनी, राम जी तिवारी, राजेंद्र प्रसाद ओझा, अब्दुल अजीज, राकेश सैनी, लालमन यादव, अमित तिवारी आदि भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित रहे। 


तुलसीपुर में विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने प्रेस वार्ता के दौरान सरकार के उपलब्धियों को गिनाया। कहा कि प्रदेश सरकार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। केन्द्र व प्रदेश सरकार के संयुक्त प्रयास से देश का ग्रोथ इंजन बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। बताया कि पिछले आठ साल में कानून व्यवस्था, बुनियादी ढांचे, शिक्षा चिकित्सा एवं रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। देवीपाटन मंदिर कॉरिडोर, तुलसीपुर बस अड्डा का निर्माण, महिला चिकित्सालय का निर्माण, बेली कलॉ में आईटीआई विद्यालय एवं फायर स्टेशन आदि विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीन सिंह, जिला मंत्री तरुण त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष विश्राम सिंह, दिलीप कुमार गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद थे। इसी तरह उतरौला में विधायक राम प्रताप वर्मा ने अपने आठ साल के कार्यकाल का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। कहा कि सरकार के योजनाओं का लाभ क्षेत्र के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव के पहुंचाया गया है। बताया कि आठ वर्षों में 606 किमी नई सड़कों का निर्माण हुआ है। 21 पुलों का निर्माण कराया गया है। जर्जर तारों को बदलवाकर विद्युत व्यवस्था सुदृढ की गई हैं।

Tags