उदयनगर तहसील में राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा टीम ने नए तहसीलदार योगेंद्र राठौर से की सौजन्य भेंट
उदयनगर, जिला देवास (मध्य प्रदेश) | 26 नवंबर 2025 उदयनगर तहसील में आज राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त तहसीलदार योगेंद्र राठौर से सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात संगठन की प्रमुख सामाजिक योजनाओं तथा भूमि आवंटन से जुड़े औपचारिक आवेदन को सौंपने के उद्देश्य से आयोजित की गई। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने तहसीलदार को संस्था के कार्यों एवं प्रस्तावित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से उपस्थित रहे
-
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दशरथ सिंह जाट
-
जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कर्मा
-
जिला सचिव राकेश टेंगोर
-
महिला उपाध्यक्ष रीना कुमारी
-
उज्जैन जिला रेंज, इंडियन पुलिस महासंघ के सचिव प्रकाश जाधव
-
कुर्मी क्षत्रिय पाटीदार समाज से पुष्पराज पटेल, विराट भवर, विनोद गोंड, नरसिंह भार्गव, रूपसिंह भार्गव
-
तथा ग्राम क्वेटिया पानी के कई ग्रामीणजन
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दशरथ सिंह जाट ने संस्था की ओर से भूमि आवंटन आदेश जारी किए जाने संबंधी आवेदन तहसीलदार को सौंपा। उन्होंने बताया कि संस्था प्रस्तावित भूमि का उपयोग गौशाला, गुरुकुल, अनाथालय एवं संस्कार केंद्र जैसे समाज upliftment एवं राष्ट्र निर्माण आधारित कार्यों के लिए करना चाहती है।तहसीलदार योगेंद्र राठौर ने सभी प्रतिनिधियों की बात गंभीरता से सुनी और आश्वासन दिया कि आवेदन पर शासन के नियमों के अनुरूप विचार किया जाएगा।अंत में संगठन के पदाधिकारियों ने तहसीलदार का स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा का उद्देश्य समाजसेवा के माध्यम से भारत को वैदिक और सनातन मूल्यों पर आधारित राष्ट्र बनाने की दिशा में कार्य करना है।
