श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में भव्य हाल, फॉल सीलिंग, एसी व वॉल पैनलिंग का लोकार्पण
चेयरमैन डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू के सौजन्य से HRN सेवा फाउंडेशन द्वारा हुआ निर्माण
Sat, 7 Feb 2026
बलरामपुर। नगर के वीर विनय चौराहे स्थित श्री हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में नवनिर्मित भव्य हाल, फॉल सीलिंग, वातानुकूलित (एसी) व्यवस्था एवं आकर्षक वॉल पैनलिंग का विधिवत लोकार्पण वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजन-अर्चन के साथ संपन्न हुआ। यह निर्माण कार्य हरिका रविंद्र नागेश्वर (HRN) सेवा फाउंडेशन द्वारा कराया गया है, जिससे मंदिर परिसर को आधुनिक एवं सुविधाजनक स्वरूप प्राप्त हुआ है।
लोकार्पण कार्यक्रम परम पूज्य श्री श्री 1008 महंत कमल नयन दास शास्त्री जी महाराज (महंत, श्री हनुमानगढ़ी मंदिर, बलरामपुर) एवं उत्तराधिकारी श्री मणि राम दास जी महाराज (छावनी सेवा ट्रस्ट, अयोध्या), स्वामी गुरु महेंद्र दास जी महाराज तथा नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर सम्पन्न किया गया।

मंदिर परिसर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त विशाल हाल के निर्माण से दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध होंगी तथा धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था द्वारा मंदिर विकास एवं जनसेवा से जुड़े कार्य भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे। इस अवसर पर पूज्य महंत जी का दिव्य आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
लोकार्पण समारोह में उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, चन्द्र प्रकाश सिंह गुड्डू, डीपी सिंह बैस, डॉ. अजय सिंह पिक, संजय शुक्ल, उमाशंकर तिवारी, अशोक पाण्डेय, गौरव मिश्र, शिवम मिश्र सहित अनेक गणमान्य नागरिक, साधु-संत एवं क्षेत्रीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।
