गुरु गोरक्षनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 7.0 का शुभारंभ, पहले दिन 37 गांवों में लगे शिविर; 17,890 मरीजों का उपचार

नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में विभिन्न प्रांतों से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दीं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं, 23 नवंबर को 35 और गांवों में लगेंगे शिविर; 24 नवंबर को देवीपाटन मंदिर परिसर में होगा मेगा कैंप

 
rter

बलरामपुर। नेपाल सीमा से सटे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से गुरु गोरक्षनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 7.0 का शुभारंभ हो गया है। यात्रा के पहले दिन जिले के चार विकासखंडों—पचपेड़वा, गैसड़ी, तुलसीपुर और हरैया सतघरवा के 37 गांवों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। विभिन्न प्रांतों से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने इन शिविरों में कुल 17,890 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उपचार और चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया।

स्वास्थ्य शिविर गढ़वा, सोंगड़ा, नवलगढ़, हेमपुर गणेशपुर, पिपरहवा चौराहा, लक्ष्मीनगर, जनकपुर, दूदवालिया, कुष्महार, प्रेमनगर, पिपरादुर्गानगर और बघेलखंड सहित विभिन्न गांवों में लगाए गए। इनमें डॉ. शिवम, डॉ. तावसी, डॉ. अर्पित, डॉ. अमूल्य, डॉ. अनीता, डॉ. अमित कुमार, डॉ. सौरभ, डॉ. विनोद शुक्ला, डॉ. अखिल, डॉ. सूर्यांशु, डॉ. राहुल, डॉ. गुरुतेज और डॉ. डीएन सिंह सहित कई चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं।

rer

इन बीमारियों से पीड़ित मरीजों को मिला उपचार

शिविरों में एनीमिया, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, त्वचा, दंत, नेत्र और पेट संबंधी समस्याओं से पीड़ित बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। इसके अलावा सर्दी, जुकाम, बुखार और खांसी से पीड़ित लोगों की भी जांच की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यात्रा के सफल संचालन में विशेष सहयोग दिया।

एनएमओ के जिलाध्यक्ष डॉ. शरद सिंह, सचिव डॉ. विकल्प मिश्रा, प्रांत सचिव डॉ. शिवम मिश्रा, प्रांत प्रवास प्रमुख डॉ. तावसी और विभाग सेवा प्रमुख श्याम सुंदर सहित अन्य पदाधिकारियों ने हेमपुर गणेशपुर, पिपरहवा चौराहा, गढ़वा, जमुनी कला और प्रेमनगर में आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया।

dssd

72 गांवों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का लक्ष्य

यात्रा संयोजक राम कृपाल शुक्ला ने बताया कि इस वर्ष जिले के कुल 72 गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पहले दिन 37 गांवों में शिविर आयोजित किए गए, जबकि 23 नवंबर को शेष 35 गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि थारू बहुल क्षेत्र के पांच गांवों में दिल्ली से आई विशेष अनुसंधान टीम ने गंभीर थैलेसीमिया सहित अन्य बीमारियों को लेकर जांच और शोध कार्य किया।

उन्होंने जानकारी दी कि 23 नवंबर को प्रांत प्रचारक सकरी-सकरा गांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण करेंगे। वहीं, 24 नवंबर को देवीपाटन मंदिर परिसर में विशाल मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

ddd

कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने संभाली व्यवस्था

स्वास्थ्य सेवा यात्रा के दौरान विभाग प्रचारक प्रवीण, जिला प्रचारक जितेंद्र कुमार, सह जिला कार्यवाह शैलेंद्र, जिला कार्यवाह किरीट मणि, राम सरन गुप्ता, हरैया खंड संयोजक मंसाराम यादव, धर्मेंद्र उपाध्याय, गैसड़ी खंड संयोजक विजय गुप्ता, तुलसीपुर खंड संयोजक जसवंत यादव, पचपेड़वा खंड संयोजक राम सुंदर थारू, माता प्रसाद, गोविंद सिंह, नगर कार्यवाह डॉ. केके सिंह और कुशाग्र सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

werwe

गुरु गोरक्षनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के माध्यम से सीमावर्ती और ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने तथा जरूरतमंद लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क परामर्श और उपचार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Tags