लखनऊ में कौशल विकास केंद्र का शुभारंभ
लखनऊ, 27 सितंबर 2025: आज शनिवार को अपराह्न 1.00 बजे सरस्वती शिशु मंदिर, टिकैत राय तालाब, लखनऊ में नए कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा प्रमाणित जन शिक्षण संस्थान, लखनऊ और जी.एस. सोशल एंड वेलफेयर सोसाइटी, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत श्री अंजनी कुमार श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहे, जिनमें शामिल थे: सर्वश्री अनूप कमल सक्सेना (पार्षद), शिवपाल सांवरिया (पूर्व पार्षद), अजय दीक्षित (पार्षद), श्रीमती बीना गुप्ता (पूर्व पार्षद), सर्वश्री वीरेंद्र कुमार, अनिल कुमार श्रीवास्तव, गुरु मिलन सिंह, राजेंद्र प्रसाद, राजेश मिश्रा (राजन), नोटेश दीक्षित, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, तेज प्रताप यादव (प्रधानाचार्य, जगन्नाथ इंटर कॉलेज), संदीप सैनी, आशीष तिवारी, पन्ना लाल, निखिल जायसवाल, अरुण शुक्ला सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और प्रशिक्षु।
इस अवसर पर श्री वीरेंद्र कुमार ने श्रीमती बीना गुप्ता को अंगवस्त्र और पौधा (पॉट) भेंट किया। उद्घाटन के दौरान श्री अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने प्रशिक्षुओं को कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रम की विशेषताओं और लाभों के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही श्री अनिल कुमार श्रीवास्तव ने सभी मुख्य अतिथियों का सम्मान करते हुए उन्हें अंगवस्त्र और पौधा भेंट किया। सभी मुख्य अतिथियों ने प्रशिक्षुओं को संबोधित कर प्रेरित किया।
कार्यक्रम में वैष्णवी शर्मा और शिवानी वर्मा ने प्रशिक्षकों के रूप में आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम की सफलता में योगदान देने वाले अन्य प्रमुख सहयोगियों में श्री गुरु मिलन सिंह, श्रीमती कल्पना सिंह, और राजेंद्र प्रसाद (सरस्वती शिशु मंदिर) शामिल रहे।
इस अवसर पर सभी उपस्थित अतिथियों और मुख्य अतिथियों का हृदयपूर्वक स्वागत और अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम ने प्रशिक्षुओं के लिए नई संभावनाओं और कौशल विकास के अवसरों को उजागर करते हुए एक प्रेरणादायक शुरुआत दी।
