मीशो सेलर्स की बढ़ी मुश्किलें : Delhivery कूरियर एजेंट्स की मनमानी और बदतमीजी आई सामने ऑर्डर पेंडिंग, पिकअप ठप
पिकअप के लिए सेलर को बुलाते हैं अपनी लोकेशन पर
एक पीड़ित मीशो सेलर ने अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि उनके क्षेत्र में तैनात Delhivery के कूरियर बॉय उनकी लोकेशन पर आने से साफ मना कर देते हैं। नियम के विरुद्ध, एजेंट्स सेलर्स को उनके पार्सल लेकर अपनी पसंद की जगह पर आने के लिए मजबूर करते हैं।
गाली-गलौज और काम रोकने की धमकी
सेलर की आपबीती के अनुसार, पिछले तीन दिनों से उनका पिकअप पेंडिंग था और एजेंट फोन भी नहीं उठा रहा था। जब सेलर खुद पार्सल लेकर पिकअप गाड़ी तक पहुंचे, तो वहां मौजूद असाइंड पार्टनर घनश्याम (घन सिंह) ने न केवल पार्सल स्कैन करने से मना कर दिया, बल्कि सेलर के साथ बदतमीजी और गाली-गलौज भी की।हैरान करने वाली बात यह है कि कूरियर बॉय ने सेलर को खुलेआम धमकी देते हुए कहा, "आगे से तुम्हारा कोई पार्सल नहीं उठाएंगे, चाहे कहीं भी और किसी भी सीनियर से शिकायत कर लो।"
सिर्फ एक नहीं, कई एजेंट्स का यही हाल
शिकायतकर्ता का दावा है कि यह किसी एक व्यक्ति की बात नहीं है, बल्कि उस क्षेत्र के लगभग सभी कूरियर बॉय इसी तरह मनमानी कर रहे हैं। पिकअप न होने के कारण सेलर्स के ऑर्डर पेंडिंग पड़े हैं, जिससे उनकी 'सेलर रेटिंग' खराब हो रही है और व्यापार पर आर्थिक संकट मंडरा रहा है।
क्या Delhivery और मीशो लेंगे संज्ञान?
सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से उठ रही इन आवाजों के बाद अब गेंद Delhivery और Meesho के पाले में है। सेलर्स का सवाल है कि क्या कंपनी अपने इन 'बेलगाम' एजेंट्स पर कोई दंडात्मक कार्रवाई करेगी? फिलहाल सेलर ने एजेंट का नंबर और अन्य साक्ष्य साझा करने की बात कही है।
मीशो सेलर्स के लिए महत्वपूर्ण सुझाव
-
टिकट रेज करें: मीशो पैनल पर जाकर 'Support' सेक्शन में 'Pickup Not Done' की शिकायत तुरंत दर्ज करें।
-
हेल्पलाइन 1930: यदि धोखाधड़ी का मामला हो तो साइबर सेल को सूचित करें।
-
सोशल मीडिया का उपयोग: अपनी शिकायत के साथ ऑर्डर आईडी (Order ID) को टैग करते हुए आधिकारिक हैंडल (@Delhivery और @Meesho_Official) पर पोस्ट करें।
डिजिटल इंडिया और ई-कॉमर्स के इस दौर में यदि लॉजिस्टिक्स पार्टनर का व्यवहार ऐसा ही रहा, तो छोटे सेलर्स का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है। कंपनियों को अपने ग्राउंड स्टाफ की जवाबदेही तय करने की सख्त जरूरत है।

