IND vs SA : कोलकाता टेस्ट में रवींद्र जडेजा के पास इतिहास रचने का मौका

IND vs SA: Ravindra Jadeja has a chance to create history in the Kolkata Test
 
Ravindra Jadeja
Ravindra Jadeja :    भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें 14 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज़ का आगाज़ करेंगी। छह साल बाद ईडन गार्डन्स में टेस्ट मैच खेला जाएगा, जिसको लेकर फैंस में ज़बरदस्त उत्साह है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया इस ऐतिहासिक मुकाबले की तैयारियों में जुटी है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा पर सबकी निगाहें होंगी। जडेजा गेंद और बल्ले दोनों से कमाल करने के लिए जाने जाते हैं और कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान पर वह दो बड़े कारनामे करने के इरादे से उतरेंगे।

1. छक्कों के मामले में सचिन-जहीर को पछाड़ने का मौका

रवींद्र जडेजा के पास साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर सहित तीन भारतीय खिलाड़ियों को पीछे छोड़ने का शानदार मौका है। : साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में सिर्फ 3 छक्के जड़ते ही जडेजा, सचिन तेंदुलकर, जहीर खान और मयंक अग्रवाल को पीछे छोड़ देंगे।

  • वर्तमान आँकड़े (vs SA टेस्ट)

रवींद्र जडेजा: 9 टेस्ट मैचों की 12 पारियों में 7 छक्के
  • सचिन तेंदुलकर और जहीर खान: 9-9 छक्के

  • मयंक अग्रवाल: 8 छक्के

भारतीय खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में छक्के
रोहित शर्मा 22
वीरेंद्र सहवाग 17
अजिंक्य रहाणे 14
सचिन तेंदुलकर 9
जहीर खान 9
मयंक अग्रवाल 8
रवींद्र जडेजा 7

2. 4000 रन और 300+ विकेट का ऐतिहासिक मुकाम

जडेजा कोलकाता टेस्ट में सिर्फ 10 रन बनाते ही टेस्ट क्रिकेट का एक बहुत बड़ा मुकाम हासिल कर लेंगे, जिससे वह एक विशिष्ट क्लब में शामिल हो जाएंगे। जडेजा ने अब तक 87 टेस्ट मैचों की 129 पारियों में 38.73 की औसत से 3990 रन बनाए हैं।10 रन बनाते ही वह टेस्ट में 4000 रन पूरे कर लेंगे। 4000 रन और 300+ विकेट (जडेजा के नाम 338 विकेट दर्ज हैं) लेने वाले वह दुनिया के सिर्फ चौथे ऑलराउंडर बन जाएंगे।अब तक यह कारनामा केवल कपिल देव, इयान बॉथम और डेनियल विटोरी ने ही किया है।

Tags