IND vs SL 2nd Test: शुभमन गिल की अगुवाई में कोलंबो पहुंची टीम इंडिया, 'इंडिया हाउस' में हुआ भव्य स्वागत; 23 अगस्त से शुरू होगा दूसरा टेस्ट

IND vs SL 2nd Test: Team India reached Colombo under the leadership of Shubman Gill, received grand welcome at 'India House'; Second test will start from 23rd August
 
India vs Sri Lanka Colombo Test Team India

India vs Sri Lanka Colombo Test Team India Update: गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम दूसरे टेस्ट मुकाबले के लिए कोलंबो पहुंच गई है। दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना चुकी टीम इंडिया का कोलंबो पहुंचने पर बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

कोलंबो आगमन पर भारतीय दल ने गुरुवार की शाम 'इंडिया हाउस' में बिताई, जहां श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त (High Commissioner) संतोष झा ने खिलाड़ियों के सम्मान में एक विशेष स्वागत समारोह आयोजित किया।

हाई कमिश्नर संतोष झा ने किया स्वागत

श्रीलंका में भारत के हाई कमिश्नर संतोष झा ने भारतीय खिलाड़ियों को इंडिया हाउस आमंत्रित किया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने उनके साथ मुलाकात की और तस्वीरें भी खिंचवाईं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस खास मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। कार्यक्रम के दौरान कप्तान शुभमन गिल ने भी संबोधन दिया। खिलाड़ियों के लिए यह शाम क्रिकेट से इतर भारत-श्रीलंका संबंधों और आपसी सौहार्द की यादगार झलक रही।

पहले टेस्ट में भारत ने हासिल की बढ़त

भारत ने गॉल में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट में श्रीलंका को हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। अब भारतीय टीम की नजर दूसरे टेस्ट में भी जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्जा करने पर है। पहले टेस्ट में जीत के बाद भारत के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) अंक प्रतिशत यानी PCT में सुधार हुआ है। हालांकि अंक तालिका में टीम की स्थिति में बदलाव नहीं आया है और भारत पांचवें स्थान पर बना हुआ है।

गिल-जायसवाल से बड़ी पारी की उम्मीद

दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय टीम के लिए कुछ सकारात्मक पहलू भी हैं। देवदत्त पडिक्कल और ऋषभ पंत ने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया है, जबकि गेंदबाजी में मानव सुथार ने प्रभावित किया है।हालांकि कप्तान शुभमन गिल और सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल अभी तक बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं। ऐसे में दूसरे टेस्ट में दोनों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

भारत के पास पहले टेस्ट के प्रदर्शन के बाद मनोवैज्ञानिक बढ़त जरूर है, लेकिन कोलंबो में परिस्थितियां अलग हो सकती हैं। भारतीय टीम की कोशिश होगी कि वह लगातार दूसरा टेस्ट जीतकर श्रीलंका के खिलाफ सीरीज को क्लीन स्वीप के साथ समाप्त करे।

श्रीलंका के खिलाफ भारत का टेस्ट स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन और औकिब नबी।

Tags