IND vs SL Test Series 2026: भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए श्रीलंकाई टीम का हुआ ऐलान! धनंजय डिसिल्वा संभालेंगे कमान

IND vs SL Test Series 2026: Sri Lanka squad announced for the first Test against India! Dhananjaya de Silva to lead the team.
 
भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए श्रीलंकाई टीम का हुआ ऐलान! धनंजय डिसिल्वा संभालेंगे कमान

ndia vs Sri Lanka 1st Test Squad: भारत और श्रीलंका के बीच आगामी 15 अगस्त 2026 से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम (16-सदस्यीय स्क्वाड) की घोषणा कर दी है। सीरीज का पहला टेस्ट मैच ऐतिहासिक गॉल अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। खिलाड़ियों की चोटों की वजह से श्रीलंका की टीम घोषणा में थोड़ी देरी हुई, लेकिन अब मुकाबले से ठीक तीन दिन पहले मेज़बान टीम ने अपना दस्ता जारी कर दिया है।

धनंजय डिसिल्वा कप्तान, कामिंडू मेंडिस बने उपकप्तान

श्रीलंका ने पहले टेस्ट के लिए धनंजय डी सिल्वा को कप्तानी सौंपी है, जबकि स्टार बल्लेबाज कामिंडू मेंडिस को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।गॉल की स्पिन-फ्रेंडली पिच को ध्यान में रखते हुए दिग्गज बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या और ऑलराउंडर रमेश मेंडिस को टीम में शामिल किया गया है, जो भारतीय बल्लेबाजों के सामने बड़ी चुनौती पेश करेंगे।

 पहले टेस्ट के लिए श्रीलंकाई स्क्वाड

धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कामिंडू मेंडिस (उपकप्तान), लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, दिनेश चांदीमल, पसिंदू सोरियाबंदरा, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशरा नुवांथा, मिलन रथनायके, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो, दिलशान मदुश्का।

 भारतीय टीम में हुए दो बड़े बदलाव

शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम पहले ही श्रीलंका पहुँच चुकी है और उसने अभ्यास मैच भी जीत लिया है। हालांकि, सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय दल में दो मुख्य बदलाव देखने को मिले हैं:

  • बाहर हुए खिलाड़ी: तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह और युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन चोट/आराम के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं।

  • नई एंट्री: उनके स्थान पर औकिब नबी और सरफराज खान को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, औकिब नबी, सरफराज खान।

Tags