Independence Day 2026: यूपी कांग्रेस मुख्यालय में अजय राय ने किया ध्वजारोहण, बोले- "देश की एकता और गंगा-जमुनी तहजीब बचाने का लें संकल्प
UP Congress Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय ने लखनऊ स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय (नेहरू भवन, 10 माल एवेन्यू) में गरिमामय समारोह के बीच तिरंगा फहराया। इस दौरान सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार पाण्डेय ध्वज रक्षक की भूमिका में मौजूद रहे।
ध्वजारोहण से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यालय परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
अमर बलिदानियों के त्याग से मिली आजादी, एकता बनाए रखना हमारा संकल्प'
मुख्यालय में उपस्थित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए अजय राय ने देश के असंख्य ज्ञात-अज्ञात अमर शहीदों के बलिदान को नमन किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा देश की आजादी अमर सेनानियों के असीम त्याग और बलिदान की देन है। आज देश के युवाओं और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है और समाज को बांटने वाली ताकतें सक्रिय हैं। सत्ता में बैठे लोग देश की सदियों पुरानी गंगा-जमुनी तहजीब और एकता-अखंडता को चोट पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे समय में हर कांग्रेसजन का यह दायित्व है कि वह देश की संप्रभुता, सौहार्द और अखंडता की रक्षा का दृढ़ संकल्प ले।"
वरिष्ठ नेताओं व शिक्षाविदों का सम्मान
पार्टी के प्रति दीर्घकालिक निष्ठा और निस्वार्थ सेवा के लिए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने:
-
लखनऊ विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग (Physics Dept.) की पूर्व आचार्य प्रो. ऊषा बख्शी
-
वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री आर.एस. तिवारी
को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की।
प्रमुख नेताओं व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति
इस भव्य ध्वजारोहण समारोह में प्रदेश भर से आए प्रमुख पदाधिकारियों, पूर्व विधायकों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उपस्थित प्रमुख नेताओं में शामिल रहे: पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ल, शिव पाण्डेय, सेवादल अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार पाण्डेय, विचार विभाग के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, पंकज तिवारी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक शिवहरे, जिलाध्यक्ष रूद्रदमन सिंह 'बबलू', शहर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी एवं डॉ. शहजाद आलम, प्रियंका गुप्ता, शुचि विश्वास, अनामिका यादव, शहाना सिद्दीकी, प्रतिभा अटल पाल, डॉ. लालती देवी, विजय बहादुर, द्विजेन्द्र त्रिपाठी, वीरेन्द्र मदान, डॉ. हिलाल अहमद, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, ललन कुमार, राकेश पाण्डेय, सुभाष मिश्र, संजीव सिंह, शिफा खान, सरिता यादव सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी।
