Independence Day 2026: CM विजय के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में उनके माता-पिता संग बैठी दिखीं तृषा कृष्णन, तस्वीरें और वीडियो वायरल
Trisha Krishnan with CM Vijay Parents: चेन्नई के ऐतिहासिक फोर्ट सेंट जॉर्ज में आयोजित 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय (Thalapathy Vijay) ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस गरिमामय राजकीय कार्यक्रम में कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान अभिनेत्री तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) की मौजूदगी ने खींचा। कार्यक्रम के दौरान तृषा कृष्णन मुख्यमंत्री विजय के माता-पिता— प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक एस.ए. चंद्रशेखर और माता शोभा चंद्रशेखर के साथ वीआईपी दीर्घा में बैठी हुई नज़र आईं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें और वीडियो
वायरल वीडियो और तस्वीरों में तृषा पारंपरिक पीले/केसरिया रंग की साड़ी और बालों में गजरा लगाए नज़र आ रही हैं। वे मुख्यमंत्री के माता-पिता के साथ बेहद सहज भाव से बातचीत करती दिखीं। जब सीएम विजय की परेड गुज़री, तो तृषा ने खड़े होकर उन्हें सम्मानपूर्वक सैल्यूट भी किया। इससे पहले मई 2026 में चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी तृषा पहली पंक्ति में उपस्थित रही थीं।
•अभिनेत्री त्रिशा कृष्णनन चेन्नई में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहुंचीं
— Mrigendra Pratap Singh (@MrigendraSpeaks) August 15, 2026
•इन्हें माननीय मंत्रियों से भी ऊपर की श्रेणी में स्थान दिया गया
•कोई भी मुख्यमंत्री भले शादीशुदा हो लेकिन अपने सुंदर, सुशील और छरहरी माशूका के लिए इतना तो कर ही सकता है
•फ़िल्मी दुनिया के बाहर… pic.twitter.com/Gm2TJBXOhQ
अनजाने में बना 'तिरंगा' जैसा खूबसूरत दृश्य
इंटरनेट पर उस समय एक दिलचस्प दृश्य की खूब चर्चा होने लगी, जब कैमरे का फोकस तृषा और विजय के माता-पिता पर पड़ा। एक तरफ केसरिया रंग की साड़ी में तृषा, बीच में सफेद परिधान में विजय के पिता एस.ए. चंद्रशेखर और दूसरी तरफ हरी साड़ी में उनकी माता शोभा चंद्रशेखर बैठी थीं—जिससे अनजाने में ही भारतीय तिरंगे के रंगों का एक मनमोहक दृश्य बन गया।
पर्दे की ब्लॉकबस्टर जोड़ी और डेटिंग की चर्चाएं
विजय और तृषा कृष्णन की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को तमिल सिनेमा में बेहद पसंद किया जाता रहा है। दोनों ने साथ में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं:
-
घिल्ली (Ghilli)
-
तिरुपाची (Thirupaachi)
-
आथी (Aathi)
-
लियो (Leo)
-
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (GOAT)
हाल के महीनों में दोनों के निजी संबंधों को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं, हालांकि दोनों ही कलाकारों ने इन खबरों पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।
तलाक की अर्जी पर अपडेट और विजय का फिल्मी सफर
हाल ही में मुख्यमंत्री विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने 7 अगस्त 2026 को चेंगलपट्टू की फैमिली कोर्ट से अपनी तलाक याचिका वापस ले ली थी। विजय की हालिया फिल्म 'जन नायकन' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ₹195.29 करोड़ (नेट) और दुनिया भर में ₹319.88 करोड़ से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन किया था।
