लर्निंग हब, गोमती नगर में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
लर्निंग हब के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। रंगारंग कार्यक्रमों ने अभिभावकों और उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों की खूब सराहना बटोरी।
इस मौके पर महिला कल्याण विभाग की वर्तिका शुक्ला ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायी उपहार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि
मुख्य अतिथि आलोक श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद वीर सपूतों को नमन करते हुए कहा कि—हमें अपने महान बलिदानियों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र के प्रति ईमानदारी और निष्ठा से कर्तव्य निभाना चाहिए। यही उत्कृष्ट भारत के निर्माण की ओर हमारा सबसे बड़ा योगदान होगा।

शिक्षा के प्रति संकल्प
लर्निंग हब के संचालक मंडल के सदस्य अमरजीत सिंह, अमनप्रीत सिंह और दशमेश कौर ने उपस्थित अतिथियों का आभार जताते हुए कहा कि वे छात्रों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने के लिए सदैव प्रतिबद्ध हैं।

सफल आयोजन का समापन
कार्यक्रम के अंत में सभी मेहमानों को स्वल्पाहार और मिष्ठान वितरित किया गया।
साथ ही कार्यक्रम संयोजकों अनुष्का राय, सौरभ यादव और लर्निंग हब के सभी अध्यापक, अध्यापिकाओं तथा कर्मचारियों को शानदार आयोजन के लिए विशेष धन्यवाद दिया गया।


