जी.एस. सोशल एंड वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से स्वतंत्रता दिवस समारोह
Independence Day Celebration in association with G.S. Social and Welfare Society
Sun, 17 Aug 2025
लखनऊ डेस्क (प्रत्यूष पाण्डेय)।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जी.एस. सोशल एंड वेलफेयर सोसाइटी, लखनऊ के सहयोग से योगा पार्क, टिकैत राय तालाब, राजाजीपुरम में ध्वजारोहण व प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पार्षद अनूप कमल सक्सेना ने राष्ट्रगान और ध्वजारोहण के साथ किया।
इस मौके पर संस्था से जुड़े कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें संतोष श्रीवास्तव, विनय तिवारी, के.पी. सिंह, सैयद मोहम्मद हैदर, आशीष सिंह, आलम भाई, अली भाई, अमर पांडे, अमित जायसवाल, अवधेश, हरि श्याम श्रीवास्तव, कमल कुमार, मुक्तिनाथ पांडे, आशीष तिवारी, अमित दीक्षित, रमाशंकर सोनकर, शफीक भाई, डॉ. हैदर, मधु पराशर, निधि, इशिता और परी शामिल रहे।
बच्चों के बीच बिस्कुट वितरण किया गया और सभी ने देशभक्ति के गीतों के साथ स्वतंत्रता दिवस की इस शुभ बेला को बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया। मौके पर पार्षद अनूप कमल सक्सेना ने बच्चों के साथ जन जागरूकता रैली निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में आलम भाई का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने संगीतमय देशभक्ति गीतों से उपस्थित लोगों में ऊर्जा और उमंग का संचार किया।
