भारत बिल्डकॉन 2026: ₹400 करोड़ के कारोबार के साथ बना बिल्डिंग मैटेरियल्स उद्योग का सबसे बड़ा वैश्विक मंच
नई दिल्ली, 22 जून, 2026: भारत के कंस्ट्रक्शन, इंफ्रास्ट्रक्चर और बिल्डिंग मैटेरियल्स क्षेत्र की सबसे प्रतिष्ठित प्रदर्शनी, 'भारत बिल्डकॉन 2026' का नई दिल्ली के अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर यशोभूमि में भव्य समापन हुआ। इस चार दिवसीय मेगा एक्सपो ने वैश्विक स्तर पर भारत को एक मजबूत मैन्युफैक्चरिंग और सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित कर दिया है।
इस आयोजन में दुनिया भर से आए खरीदारों और उद्योग विशेषज्ञों ने भारतीय निर्माताओं की क्षमताओं को करीब से देखा, जिससे घरेलू बाजार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिली है।
मुख्य आकर्षण और उपलब्धियां
-
अभूतपूर्व व्यापार: एक्सपो के दौरान ₹400 करोड़ से अधिक का सीधा व्यावसायिक लेन-देन दर्ज किया गया।
-
भविष्य की संभावनाएं: आयोजन में 8,000 से अधिक उच्च-गुणवत्ता वाली बिजनेस लीड्स (Business Leads) जनरेट हुईं, जो आने वाले समय में बड़े समझौतों में बदलेंगी।
-
वैश्विक और घरेलू भागीदारी: इस प्रदर्शनी में दुनिया के 30 से अधिक देशों और भारत के 100 से अधिक शहरों से आए प्रदर्शकों ने हिस्सा लिया।
-
विशाल जनसमूह: चार दिनों के भीतर 40,000 से अधिक विजिटर्स, डेलिगेट्स और अंतरराष्ट्रीय खरीदार इस ऐतिहासिक मंच का हिस्सा बने।
'वन नेशन, वन एक्सपो' के विज़न को मिली उड़ान
भारत बिल्डकॉन 2026 ने उद्योग के लिए एक साझा राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के अपने संकल्प को सफलतापूर्वक पूरा किया। इस एक्सपो ने सिरेमिक्स, सैनिटरीवेयर, टाइल्स, नेचुरल स्टोन, लैमिनेट्स, पेंट्स, हार्डवेयर और आधुनिक निर्माण सामग्री से जुड़े निर्माताओं, आर्किटेक्ट्स, बिल्डर्स, डेवलपर्स, ठेकेदारों और रिटेलर्स को एक ही छत के नीचे लाकर खड़ा कर दिया।
विशेष रूप से, एमएसएमई (MSME) और उभरते हुए भारतीय ब्रांड्स को सीधे अंतरराष्ट्रीय बाजारों और विदेशी वितरकों (Sourcing Partners) से जुड़ने का मौका मिला, जिससे देश से होने वाले निर्यात को नई गति मिलेगी।
नेतृत्व के विचार और भविष्य की रूपरेखा
श्री विशाल आचार्य (निदेशक, भारत बिल्डकॉन): "इस एक्सपो की वास्तविक सफलता केवल व्यापारिक आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका महत्व उद्योग जगत और सरकार के बीच एक मजबूत सेतु बनाने में है। CPWD, GeM, वाणिज्य विभाग और आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय जैसी शीर्ष संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी ने भारतीय निर्माताओं को सरकारी खरीद और वैश्विक गुणवत्ता मानकों को समझने का सुनहरा अवसर दिया। 'मेक इन इंडिया' उत्पादों के प्रति दुनिया का भरोसा तेजी से बढ़ रहा है।"
श्री जितेंद्र काठिरिया (निदेशक, भारत बिल्डकॉन): "देश के कोने-कोने से मिली प्रतिक्रिया बेहद उत्साहजनक रही। भारत के 100 से अधिक शहरों की कंपनियों ने इस मंच के जरिए वैश्विक स्तर पर अपनी पहुंच बनाई है। हमने राष्ट्रीय स्तर के उद्योगों को एक अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करने का अपना वादा निभाया है।"
श्री निलेश जेटपरिया (चेयरमैन, कैपेक्सिल - CAPEXIL): "प्रतिस्पर्धा के इस दौर में निर्माताओं को सीधे खरीदारों से जोड़ने के लिए भारत बिल्डकॉन जैसे प्रभावी मंचों की अत्यंत आवश्यकता है। मात्र चार दिनों में ₹400 करोड़ का व्यापार होना भारतीय उद्योग की ताकत और भविष्य की असीम संभावनाओं को दर्शाता है।"
श्री विजय आघारा (निदेशक, भारत बिल्डकॉन): "प्रदर्शकों और विजिटर्स से मिला रिस्पॉन्स हमारी उम्मीदों से कहीं बेहतर रहा। हम इस मंच को और अधिक मूल्यवान बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा अगला संस्करण नई तकनीकों, बड़े नवाचारों और इससे भी अधिक व्यापक अंतरराष्ट्रीय भागीदारी के साथ और अधिक भव्य होगा।"
भारत बिल्डकॉन 2026 का यह संस्करण साबित करता है कि जब उद्योग और सरकार मिलकर प्रयास करते हैं, तो आर्थिक प्रगति और नवाचार को एक नई दिशा मिलती है। जैसे-जैसे भारत वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला (Global Supply Chain) में एक पसंदीदा केंद्र बन रहा है, भारत बिल्डकॉन जैसी पहलें देश को निर्माण और अवसंरचना के क्षेत्र में एक वैश्विक महाशक्ति बनाने के संकल्प को लगातार मजबूत कर रही हैं।
