आगामी चार जून को देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही:डॉ.सी.पी.राय 
 

On the coming 4th June, the Indian coalition government is going to be formed in the country: Dr. C.P. Rai
On the coming 4th June, the Indian coalition government is going to be formed in the country: Dr. C.P. Rai
उत्तर प्रदेश डेस्क लखनऊ( आर एल पांडेय)। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के चेयरमैन, पूर्व मंत्री डॉ0 सी0पी0 राय  ने प्रेसवार्ता को सम्बोधित किया। प्रेसवार्ता को प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता, सचिन रावत, डॉ0 सुधा मिश्रा, उ0प्र0 कांग्रेस सोशल मीडिया के उपाध्यक्ष  शालिनी सिंह एवं दानिश आजम वारसी ने भी संबोधित किया।

पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए मीडिया विभाग के चेयरमैन पूर्व मंत्री डॉ0 सी0पी0  ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में जिस प्रकार इस देश और प्रदेश की जनता ने इंडिया गठबंधन को अपना प्यार और समर्थन दिया है। उससे हम पूरे विश्वास के साथ कह रहे हैं कि आगामी 04 जून को देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही और भाजपा का खेल अब खत्म होने वाला है।

डॉ0 राय ने कहा कि वाराणसी लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय  की जनता के पक्ष में अपील भोजपुरी भाषा में होने के नाते विज्ञापन के रूप में छपवाने की स्वीकृति भाजपाई सत्ता के इशारे पर स्वीकृत नहीं की गई। यह भोजपुरी भाषा, क्षेत्र तथा भोजपुरी लोगों का घोर अपमान है। 

पूर्व मंत्री डॉ0 सी0पी0 राय ने कहा कि नरेंद्र मोदी के कर्मों के कारण जिसमें पूरे वाराणसी को उन्होंने काशी की धार्मिक नगरी को पर्यटन की नगरी बना दिया है। जहां अब दर्शन के लिए भी पैसा लिया जाता है। कोई नया विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज नहीं बनाया, कोई ऐसा कारखाना नहीं बनाया जिससे लोगों को रोजगार मिलता। नेहरू जी द्वारा बनाये गये डी0एल0डब्लू0 का नाम बदल दिया और उसी में रहते हैं। सिर्फ गंगा को ही नहीं प्रदूषित किया बल्कि वाराणसी की संस्कृति को भी प्रदूषित करने का काम किया है।  
डॉ0 राय ने कहा कि वाराणसी का चुनाव पूरी तरह से स्थानीय बनाम गुजराती, घर से घाट तक साथ देने वाल बनाम केवल जुमले बोलने वाला हो गया है। 

मीडिया विभाग के चेयरमैन पूर्व मंत्री डॉ0 सी0पी0 राय  ने लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत को सुनिश्चित करने के लिए पार्टी की प्रचार-प्रसार नीतियों का खुलासा करते हुए बताया कि इसके लिए कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खड़गे ने 4 जनसभाएं तथा 1 प्रेस कान्फेंस की, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष, सांसद  राहुल गांधी जी ने 9 जनसभाएं तथा 1 प्रेसवार्ता की, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री उ0प्र0 अखिलेश यादव जी ने 12 जनसभाएं, 2 प्रेसवार्ता कर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार प्रसार किया। राष्ट्रीय महासचिव  प्रियंका गांधी वाड्रा ने 22 जनसभाएं, 5 रोड़ शो, 15 स्वागत सभाएं तथा 80 नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से इस प्रदेश की जनता से इंडिया गठबंधन को विजयी बनाने की अपील की है। 

    डॉ0 राय ने कहा कि इसी क्रम में राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पाण्डेय  ने भी प्रदेश के सभी 80 लोकसभा क्षेत्रों में इंडिया गठबंधन दल की समन्वय बैठकों को सम्बोधित किया, 15 जनसभाएं, 2 रोड़ शो, 1 सम्मेलन, कई प्रेसवार्ता तथा कई जनसम्पर्क अभियान के माध्यम से प्रदेश की जनता से इंडिया गठबंधन के पक्ष में वोट करने की अपील की है। इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री  अजय राय जी ने भी 4 जनसभाएं तथा 4 प्रेसवार्ता कर वाराणसी की जनता से वोट की अपील की है। 

    डॉ0 राय ने कहा कि प्रचार प्रसार के क्रम में कांग्रेस पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री  दिग्विजय सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल, सांसद प्रमोद तिवारी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री  सलमान खुर्शीद, उप मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश  मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व उप मुख्यमंत्री राजस्थान सचिन पायलट, उ0प्र0 कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘‘मोना’’, पूर्व सांसद  पी0एल0 पुनिया, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया की चेयरपर्सन  सुप्रिया श्रीनेत, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व विधायक  अफरोज अली खान  ने जनसभाओं, प्रेसवार्ता, नुक्कड़ सभाओं, के माध्यम से प्रदेश की जनता से इंडिया गठबंधन के पक्ष में वोट करने की अपील की है। 

    मीडिया विभाग के चेयरमैन पूर्व मंत्री डॉ0 सी0पी0 राय ने कहा कि हमारा दावा है कि आगामी 04 जून को भाजपा बुरी तरह से हारने जा रही है। भाजपा पूरे देश में सिर्फ 176 सीटें पार नहीं करेगी, प्रदेश में आधे से भी कम सीटों पर रह जायेगी और वाराणसी के हालात बता रहे हैं कि नरेन्द्र मोदी 1 लाख 32 हजार वोटों से लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय से चुनाव हार रहे हैं।

Share this story