महारानी लाल कुँवरि स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भारत बौद्धिक परीक्षा–2026 संपन्न
परीक्षा में कुल 80 बहुविकल्पीय प्रश्न एवं एक निबंधात्मक प्रश्न शामिल था। परीक्षा केंद्र पर कुल 86 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 72 छात्र उपस्थित रहे जबकि 14 छात्र अनुपस्थित पाए गए।परीक्षा केंद्र के केंद्र अधीक्षक प्रोफेसर जे.पी. पांडेय, समन्वयक प्रोफेसर श्री प्रकाश मिश्रा तथा पर्यवेक्षक प्रोफेसर अरविंद शर्मा (एलबीएस कॉलेज, गोंडा) ने परीक्षा की सुचारु व्यवस्था एवं अनुशासन का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर केंद्र अधीक्षक प्रोफेसर जे.पी. पांडेय ने ऐसी परीक्षाओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत बौद्धिक परीक्षा जैसे आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय इतिहास, संस्कृति और परंपराओं को गहराई से समझने का अवसर प्रदान करते हैं, जिससे वे अपने सांस्कृतिक मूल्यों एवं ऐतिहासिक तथ्यों से भली-भांति परिचित होते हैं। परीक्षा के सफल आयोजन में डॉ. सुनील कुमार शुक्ला, डॉ. आलोक शुक्ला, डॉ. लव कुश पांडेय, डॉ. सद्गुरु प्रकाश, डॉ. प्रखर त्रिपाठी, डॉ. एस.के. त्रिपाठी सहित महाविद्यालय के अनेक अध्यापकों का विशेष सहयोग रहा
