India Skills Competition 2025-26 : यूपी में राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता के अगले चरण की तैयारी तेज

India Skills Competition 2025-26: Preparations intensify for the next phase of the state-level skills competition in Uttar Pradesh.
 
India Skills Competition 2025-26:

India Skills Competition 2025-26:   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर, रोजगारोन्मुख और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के उद्देश्य से निरंतर प्रभावी कदम उठा रही है। इसी क्रम में इंडिया स्किल्स कॉम्पीटिशन 2025-26 के तहत राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता के अगले चरण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

इस आयोजन की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) द्वारा निभाई जा रही है, जिसके माध्यम से प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं को अपनी दक्षता दिखाने और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर मिल रहा है।

व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि योगी सरकार का संकल्प है कि प्रदेश का हर युवा कौशलयुक्त, आत्मविश्वासी और रोजगार के लिए पूरी तरह सक्षम बने। उन्होंने बताया कि कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

वहीं, UPSDM के निदेशक पुलकित खरे ने जानकारी दी कि राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 20 विभिन्न स्किल ट्रेड्स के 40 विजेता प्रतिभागियों को 4 फरवरी को लखनऊ स्थित कौशल विकास मिशन मुख्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि इन्हीं चयनित प्रतिभागियों को आगामी नॉर्थ रीजनल स्किल कॉम्पीटिशन के लिए तैयार करने के उद्देश्य से 4 और 5 फरवरी को लखनऊ में दो दिवसीय विशेष बूट कैंप का आयोजन किया जाएगा।

इस बूट कैंप के दौरान प्रतिभागियों को उनके संबंधित कौशल क्षेत्रों में एडवांस टेक्निकल ट्रेनिंग, प्रैक्टिकल सेशंस, प्रतियोगिता आधारित अभ्यास, समय प्रबंधन, प्रेजेंटेशन स्किल्स और इंडस्ट्री-ओरिएंटेड मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा, जिससे वे क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

उत्तर प्रदेश सरकार की यह पहल न केवल युवाओं की प्रतिभा को निखारने का कार्य कर रही है, बल्कि प्रदेश को कौशल विकास के राष्ट्रीय मानचित्र पर अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Tags