कार्तिक पूर्णिमा, नव वर्ष एवं वैवाहिक सीजन के शुभ अवसर पर इंडियन सिल्क गैलरी एक्सपो का भव्य शुभारंभ


मुख्य अतिथि अमरेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बुनकरों व हस्तशिल्पियों को सशक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण योजनाएँ संचालित की जा रही हैं, जिससे देशी हथकरघा और रेशम उद्योग को नई गति मिली है और बुनकर समुदाय प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हो रहा है। उन्होंने आयोजकों और बुनकरों को इस सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएँ भी दीं।
एक्सपो की प्रमुख विशेषताएँ
इस एक्सपो में भारतीय हैंडलूम की पारंपरिक विरासत और प्रीमियम सिल्क कलेक्शन को एक ही छत के नीचे दर्शाया गया है। आकर्षक कलेक्शंस में शामिल हैं—
-
इंडिया हैंडलूम सिल्क मार्क एवं हैंडलूम मार्क प्रमाणित उत्पाद
-
बनारसी सिल्क
-
तस्सर
-
कांथा
-
गढ़वाल
-
चंदेरी
-
कांचीपुरम
-
पोचमपल्ली इक्कत
-
पैठानी
-
जयपुर बगरू प्रिंट्स और अन्य क्षेत्रीय परिधान

ग्राहकों को त्योहारी और शादी सीजन को ध्यान में रखते हुए शुद्ध प्राकृतिक रेशों के पारंपरिक और डिज़ाइनर परिधानों की विशाल रेंज किफायती मूल्य पर उपलब्ध कराई जा रही है। प्रतिदिन विशेष डिस्काउंट ऑफ़र, नवीनतम डिज़ाइन कलेक्शन और हस्तनिर्मित सिल्क परिधान इस मेले का मुख्य आकर्षण हैं। आयोजकों के अनुसार लगातार बढ़ती भीड़ यह दर्शाती है कि स्वदेशी हैंडलूम और प्राकृतिक रेशों वाले भारतीय परिधानों की मांग तेजी से बढ़ रही है।
स्थान: सफेद बरादरी, कैसरबाग, लखनऊ
अवधि: 2 नवम्बर 2025 से 8 नवम्बर 2025

