लखनऊ में देश के पहले स्वदेशी 10-डी थिएटर का शुभारंभ, विज्ञान नगरी में बढ़ेगा रोमांच

Country's first indigenous 10D theatre launched in Lucknow; excitement to soar at Science City.
 
jkl

लखनऊ। राजधानी के अलीगंज स्थित आंचलिक विज्ञान नगरी में देश के पहले स्वदेशी 10-डी (दस-आयामी) थिएटर का भव्य शुभारंभ किया गया। इस नई तकनीकी सुविधा के शुरू होने से विज्ञान नगरी आने वाले विद्यार्थियों और दर्शकों को विज्ञान एवं मनोरंजन का अनूठा अनुभव मिलेगा। उद्घाटन समारोह में विभिन्न सरकारी और निजी विद्यालयों के 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने 10-डी थिएटर के रोमांच का अनुभव किया।

uy

थिएटर का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने विशिष्ट अतिथि लखनऊ उत्तर के विधायक डॉ. नीरज बोरा के साथ दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के निदेशक विजय शंकर शर्मा और सीमैप के निदेशक डॉ. प्रबोध कुमार त्रिवेदी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर अतिथियों ने 10-डी थिएटर से संबंधित पोस्टर का अनावरण भी किया।

ooo

विज्ञान और इनोवेशन का हब बन रहा लखनऊ : रजनी तिवारी

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि लखनऊ विज्ञान और इनोवेशन का हब बन रहा है। इससे नई संभावनाओं के द्वार खुल रहे हैं। उन्होंने विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों की जिज्ञासा बढ़ाने और उन्हें आधुनिक तकनीक से परिचित कराने में ऐसे केंद्रों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

iiu

स्वदेशी तकनीक से तैयार हुआ 10-डी थिएटर

आंचलिक विज्ञान नगरी के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर शतदल घोष ने बताया कि देश का यह पहला स्वदेशी 10-डी थिएटर पूरी तरह स्वदेशी तकनीक पर आधारित है। इसे राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली और आंचलिक विज्ञान नगरी, लखनऊ के सहयोग से स्थापित किया गया है।

ppp

उन्होंने कहा कि इस थिएटर के शुरू होने से विज्ञान नगरी का आकर्षण और बढ़ेगा। यहां आने वाले बच्चों और अन्य दर्शकों को विज्ञान एवं तकनीक से जुड़े विषयों को नए और रोचक तरीके से अनुभव करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि विज्ञान नगरी में जल्द ही वर्चुअल रियलिटी थिएटर की सुविधा भी शुरू की जाएगी।

‘जर्नी टू द सेंटर ऑफ द अर्थ’ का लिया रोमांचक अनुभव

उद्घाटन के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने 10-डी इफेक्ट के साथ ‘जर्नी टू द सेंटर ऑफ द अर्थ’ फिल्म का आनंद लिया। विशेष प्रभावों से युक्त इस अनुभव ने विद्यार्थियों को रोमांचक यात्रा का एहसास कराया।

kpopi[

10-डी थिएटर की शुरुआत से आंचलिक विज्ञान नगरी में विज्ञान आधारित गतिविधियों को नया आयाम मिलने की उम्मीद है। यह पहल विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और आधुनिक तकनीक के प्रति रुचि विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Tags