India's Iconic Talent Show सीजन 1 और 2.0 के विनर्स का नाम अब गूगल पर करेगा रैंक

India's Iconic Talent Show Season 1 and 2.0 winners will now be ranked on Google.
 
India's Iconic Talent Show सीजन 1 और 2.0 के विनर्स का नाम अब गूगल पर करेगा रैंक

लखनऊ। देश के प्रमुख टीवी रियलिटी शो इंडियास आइकोनिक टैलेंट शो एवं India Super Model सीजन 2.0 का ग्रैंड फिनाले इस बार भव्य स्तर पर आयोजित होने जा रहा है। यह शो अब राष्ट्रीय स्तर का मंच बन चुका है और प्रतिभागियों को नई पहचान दिलाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

शो के आयोजक एवं Nice Film Production के फाउंडर-डायरेक्टर और गायक Ajit Srivastava ने बताया कि सीजन 2.0 का ग्रैंड फिनाले मई 2026 में लखनऊ में आयोजित किया जाएगा। हालांकि तिथि की आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी, लेकिन तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं।

अजीत श्रीवास्तव ने कहा कि इस बार विजेताओं को विशेष पहचान दी जाएगी। विजेताओं के नाम गूगल पर रैंक किए जाएंगे, जिससे लोग उनके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और उनकी बायोग्राफी पढ़ सकेंगे। विजेताओं को सेलिब्रिटी कैटेगरी में प्रस्तुत करने की योजना बनाई गई है। इसके अतिरिक्त, ग्रैंड फिनाले में विजेताओं को हाई-लेवल म्यूजिक वीडियो का अवसर दिया जाएगा, जिन्हें बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लॉन्च किया जाएगा।

सीजन 1 के तहत किए गए अधिकांश वादों को पूरा किया जा चुका है। कई प्रतिभागियों की एल्बम्स लॉन्च हो चुकी हैं, जिन्हें इंस्टाग्राम, यूट्यूब सहित 150 से अधिक प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया गया है। गाने Apple Music, JioSaavn और Hungama जैसे प्रमुख म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं। आयोजकों के अनुसार, सीजन 2.0 प्रतिभागियों के लिए और भी बड़े अवसर लेकर आ रहा है। ग्रैंड फिनाले की आधिकारिक तिथि की घोषणा शीघ्र की जाएगी।

Tags