सूचना निदेशक विशाल सिंह के जन्मदिन पर सेवा और इंसानियत की मिसाल, अस्पतालों में 500 जरूरतमंदों को कराया भोजन

राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन की पहल, मेडिकल कॉलेज और लोहिया अस्पताल में मरीजों व तीमारदारों को बांटे फल; एक सप्ताह तक जारी रहेगा सेवा अभियान

 
सूचना निदेशक विशाल सिंह के जन्मदिन पर सेवा और इंसानियत की मिसाल, अस्पतालों में 500 जरूरतमंदों को कराया भोजन

लखनऊ। जन्मदिन की खुशियां जब जरूरतमंदों के साथ साझा की जाती हैं, तो उसका महत्व और बढ़ जाता है। इसी भावना के साथ सूचना निदेशक विशाल सिंह के जन्मदिन पर राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन की ओर से सेवा अभियान चलाया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष क़तील शेख और संरक्षक अब्दुल वहीद के नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज और डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मरीजों एवं उनके तीमारदारों के लिए भोजन और फल वितरण का आयोजन किया गया।

इस पहल के तहत करीब 500 जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया और फल वितरित किए गए। अस्पताल परिसर में भोजन पाकर मरीजों और उनके परिजनों के चेहरों पर खुशी और संतोष दिखाई दिया। इलाज की चिंता और अस्पताल की व्यस्त दिनचर्या के बीच भोजन के रूप में मिली मदद उनके लिए राहत लेकर आई।

as

इस दौरान कई तीमारदारों ने सूचना निदेशक विशाल सिंह के स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने इस पहल को मुश्किल समय में जरूरतमंद परिवारों के प्रति अपनापन और संवेदनशीलता का उदाहरण बताया। विशाल सिंह के जन्मदिन को सेवा के माध्यम से यादगार बनाने के उद्देश्य से एसोसिएशन ने एक सप्ताह तक विभिन्न अस्पतालों में मरीजों और उनके तीमारदारों को भोजन उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है।

एसोसिएशन के संरक्षक अब्दुल वहीद ने कहा, “जन्मदिन पर किसी को उपहार देना अच्छी बात है, लेकिन किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाना, किसी भूखे को भरपेट भोजन कराना और किसी परेशान परिवार को यह एहसास दिलाना कि मुश्किल समय में भी कोई उनके साथ खड़ा है, इससे बड़ा उपहार कुछ नहीं हो सकता। हमारी दिली दुआ है कि विशाल सिंह जी हमेशा स्वस्थ, प्रसन्न और दीर्घायु रहें। उनके जीवन में खुशियां बनी रहें और समाजसेवा के ऐसे कार्य निरंतर होते रहें।”

serte

एसोसिएशन के अध्यक्ष क़तील शेख ने कहा, “अस्पताल वह जगह है, जहां इंसान सबसे अधिक बेबस और जरूरतमंद महसूस करता है। कोई अपने परिवार के सदस्य की जिंदगी बचाने की उम्मीद लेकर आता है, तो कोई इलाज के इंतजार में अपनी भूख-प्यास तक भूल जाता है। ऐसे लोगों तक भोजन पहुंचाना हमारे लिए केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि दिल से निभाया जाने वाला फर्ज है।”

उन्होंने कहा कि विशाल सिंह जी के जन्मदिन पर जरूरतमंदों की सेवा से बेहतर शुभकामना कुछ नहीं हो सकती। एसोसिएशन उनके स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना करता है। इस सेवा अभियान को सफल बनाने में विजय श्री फाउंडेशन प्रसादम के अध्यक्ष एवं फूडमैन विशाल सिंह का विशेष सहयोग रहा। आयोजन से जुड़े लोगों ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

dtyt

सूचना निदेशक विशाल सिंह के जन्मदिन पर शुरू हुई यह पहल इस संदेश के साथ आगे बढ़ रही है कि खुशियों का वास्तविक अर्थ उन्हें दूसरों के साथ बांटने में है। जरूरतमंदों को भोजन और राहत पहुंचाकर मनाया गया यह जन्मदिन सेवा, संवेदना और इंसानियत की मिसाल बन गया।

Tags