सूचना निदेशक विशाल सिंह का जन्मदिन उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया

Information Director Vishal Singh's birthday celebrated with enthusiasm and respect
 
Information Director Vishal Singh's birthday celebrated with enthusiasm and respect
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विज़न को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय एवं ऊर्जावान सूचना निदेशक विशाल सिंह (IAS) का जन्मदिन सोमवार को सूचना निदेशालय में हर्षोल्लास के बीच मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकारों, विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति रही, जिसने इस दिन को विशेष और यादगार बना दिया।
पत्रकारों ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं तथा केक काटकर इस खास अवसर का उत्सव मनाया। निदेशक विशाल सिंह ने स्वयं केक काटकर उपस्थित सभी लोगों को मिठाई खिलाई और सभी का आभार प्रकट किया।
Sbwbwb

पत्रकारों ने की कार्यशैली की सराहना

उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के महामंत्री अब्दुल वहीद और सचिव जुबैर अहमद ने कहा कि विशाल सिंह के नेतृत्व में सूचना विभाग नई दिशा और गति प्राप्त कर रहा है। उन्होंने कहा कि पत्रकार हितों की सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और राज्य सरकार की नीतियों व उपलब्धियों को प्रभावी तरीके से जनता तक पहुँचाने की उनकी क्षमता ने उन्हें मीडिया जगत में एक सशक्त और विश्वासपूर्ण स्थान दिलाया है।
Snsnsn

वरिष्ठ पत्रकारों व अधिकारियों की उपस्थिति

समारोह में वरिष्ठ पत्रकार शिव शरण सिंह, अब्दुल वहीद, जुबैर अहमद, सय्यद गुलाम हुसैन, देवराज सिंह, नज़्म अहसन, कौसर जहां, अजय सिंह, राघवेंद्र त्रिपाठी, सुनील कुमार, नवीन लाल सूरी सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे।
Snsnns
इसके साथ ही अपर सूचना निदेशक अरविंद मिश्रा, सहायक निदेशक जे.पी. सिंह, लेखाधिकारी संजय सिंह, परशुराम मौर्या, प्रमोद कपिल सिंह, शालिनी तोमर, अशोक सिंह, प्रमोद, संदीप ओझा, दीपक बाजपेई, अनिल सिंह, राहुल, मनोज यादव सहित विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Tags