ग्राम निपानिया माफी में इंटर लॉकिंग सड़क निर्माण की पहल
Initiative for construction of interlocking road in village Nipaniya Mafi
Wed, 1 Oct 2025
ग्राम निपानिया माफी में विकास कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय युवा वाहिनी संस्था ने नई पहल की है। संस्था द्वारा शिव मंदिर से होते हुए राममूर्ति जी के घर तक तथा आगे राघवेंद्र जी के मकान तक लगभग 400 मीटर लंबी इंटर लॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
यह परियोजना ग्रामीण क्षेत्र में सुगम आवागमन सुनिश्चित करने और जनजीवन को और अधिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
संस्था का संकल्प केवल ग्राम विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य भारत को वैदिक सनातन राष्ट्र के रूप में स्थापित करना है। साथ ही महिला सशक्तिकरण, सामाजिक उत्थान और ग्रामीण प्रगति के लिए निरंतर कार्य करना भी संस्था की प्राथमिकता है।
निर्माण कार्य की शुरुआत शीघ्र ही की जाएगी, ताकि ग्रामवासी जल्द से जल्द इस सुविधा का लाभ उठा सकें।
