दरोगा मोनिका पांडे का खुलासा: शादीशुदा महिला, विवाहित प्रेमी और 'तीसरी' की एंट्री; पेचीदा कानूनी उलझन ने उड़ाए होश

Sub-inspector Monika Pandey's revelation: A married woman, a married lover, and the entry of a 'third party'; a complex legal tangle that has left everyone stunned.
 
दरोगा मोनिका पांडे का खुलासा: शादीशुदा महिला, विवाहित प्रेमी और 'तीसरी' की एंट्री; पेचीदा कानूनी उलझन ने उड़ाए होश
उत्तर प्रदेश पुलिस की उप-निरीक्षक (SI) मोनिका पांडे अपने सोशल मीडिया वीडियो के जरिए अक्सर कानूनी जागरूकता फैलाती हैं। लेकिन हाल ही में उनके पास आई एक 'विचित्र' कानूनी सहायता की गुहार ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है। मामला आधुनिक रिश्तों की ऐसी उलझन का है, जिसमें कानून भी चकरा जाए।

क्या है पूरा मामला?

दरोगा मोनिका पांडे ने बताया कि उनकी एक परिचित महिला ने उनसे कानूनी सलाह मांगी। महिला की स्थिति कुछ इस प्रकार है:वह खुद शादीशुदा है।उसका अपने पति के अलावा एक अन्य शादीशुदा पुरुष के साथ प्रेम संबंध है।अब मामला तब बिगड़ा जब उस शादीशुदा प्रेमी का जीवन में 'तीसरी' महिला का प्रवेश हो गया। अब यह महिला चाहती है कि उस शादीशुदा आदमी पर कानूनी कार्रवाई की जाए क्योंकि उसने उसे 'धोखा' दिया है।

कानूनी स्थिति: क्या कहती है दरोगा और देश का कानून?

मोनिका पांडे ने इस पर तंज कसते हुए समाज की बदलती नैतिकता पर सवाल उठाए हैं। कानूनी दृष्टिकोण से देखें तो सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब एडल्ट्री (शादी के बाहर संबंध) अपराध की श्रेणी में नहीं आता, यह केवल तलाक का एक आधार हो सकता है।धोखाधड़ी का केस चूंकि शिकायतकर्ता महिला खुद विवाहित है और वह जिस पुरुष पर केस करना चाहती है वह भी विवाहित है, ऐसे में 'शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण' जैसा मामला साबित करना कानूनी रूप से बेहद कठिन हो जाता है।अब इस दुनिया का भगवान ही मालिक है।" — सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देख रहे लोगों की कुछ ऐसी ही प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

वीडियो वायरल होने के बाद नेटिजन्स दो गुटों में बंट गए हैं एक पक्ष का कहना है कि जब रिश्तों में नैतिकता ही नहीं बची, तो कानून से न्याय की उम्मीद करना बेमानी है। दूसरा पक्ष इसे "कॉम्प्लिकेटेड मॉडर्न रिलेशनशिप" का हिस्सा मान रहा है, जहां लोग अपनी गलतियों के बावजूद कानूनी सुरक्षा चाहते हैं।

Tags