इंस्पेक्टर शिवकांत शुक्ला राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित
इंस्पेक्टर शिवकांत शुक्ला पिछले तीन वर्षों से पुलिस मुख्यालय में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अपने पूरे सेवाकाल के दौरान उन्होंने उल्लेखनीय कार्य करते हुए 100 से अधिक नगद पुरस्कार और 50 से अधिक उत्तम प्रविष्टियां प्राप्त की हैं। इसके अलावा उन्हें सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह, उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह उत्तर प्रदेश सरकार तथा गृह मंत्रालय, भारत सरकार का अति उत्कृष्ट सेवा पदक भी मिल चुका है।
इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति पुलिस पदक प्राप्त कर इंस्पेक्टर शिवकांत शुक्ला ने ईओडब्ल्यू और पुलिस मुख्यालय लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। उनके सम्मानित होने पर विभागीय अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
इंस्पेक्टर शिवकांत शुक्ला मूल रूप से फरीदपुर, जनपद बरेली के निवासी हैं। उनकी दीर्घकालीन, अनुशासित एवं सराहनीय पुलिस सेवा को राष्ट्रपति पुलिस पदक से मिली यह मान्यता उनके कार्यों की महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
