INSPIRE Award-MANAK Scheme 2026-27: 'बेस्ट आइडिया कॉम्पिटिशन' के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, चयनित छात्रों को मिलेंगे ₹10,000

INSPIRE Award-MANAK Scheme 2026-27: Online registration for the 'Best Idea Competition' has begun; selected students will receive ₹10,000.
 
INSPIRE Award-MANAK Scheme 2026-27:

अगर आपके पास विज्ञान और तकनीकी से जुड़ा कोई अनोखा और नया आइडिया है, तो केंद्र सरकार आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतरीन मौका दे रही है। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) के अंतर्गत 'राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान' (NIF) द्वारा आयोजित की जाने वाली 'इंस्पायर अवार्ड मानक योजना 2026-27' के तहत 'बेस्ट आइडिया कॉम्पिटिशन' के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 15 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है।लखनऊ मण्डल के विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने इस संबंध में आधिकारिक जानकारी साझा करते हुए बताया कि केंद्र सरकार द्वारा इस योजना के नामांकन के लिए दिशा-निर्देश और पत्र जारी कर दिए गए हैं।

i0pi

कक्षा 6 से 12वीं तक के छात्र उठा सकते हैं लाभ

इस प्रतियोगिता में देश के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड (UP बोर्ड, CBSE, ICSE आदि) के कक्षा 6 से लेकर कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राएं भाग लेने के लिए पात्र हैं।

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 15 जुलाई 2026

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 15 सितंबर 2026

स्कूल आईडी के माध्यम से होगा नामांकन

लखनऊ मण्डल (जिसके अंतर्गत 6 जिले - लखनऊ, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, उन्नाव और रायबरेली आते हैं) के सभी मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की गई है।

विद्यालय प्रबंधन को इंस्पायर अवार्ड मानक पोर्टल पर अपनी रजिस्टर्ड 'स्कूल आईडी' (School ID) से लॉगिन करना होगा। नियमानुसार, प्रत्येक स्कूल की एक शाखा से अधिकतम 5 सर्वश्रेष्ठ आइडिया (Best Ideas) वाले विद्यार्थियों का ही नामांकन किया जा सकता है।

चयनित होने पर मिलेंगे ₹10,000 की प्रोत्साहन राशि

डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि जो भी छात्र-छात्राएं अपने इनोवेटिव आइडिया के साथ जिला स्तरीय प्रदर्शनी के लिए शॉर्टलिस्ट (चयनित) किए जाएंगे, उन्हें केंद्र सरकार की तरफ से 10,000 रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। यह राशि सीधे छात्र के बैंक खाते में (DBT के माध्यम से) ट्रांसफर की जाएगी। इस धनराशि का उपयोग विद्यार्थी अपने साइंस प्रोजेक्ट या मॉडल को असल रूप देने और उसे तैयार करने में करेंगे।

नामांकन में लखनऊ मण्डल का रहा है दबदबा

विगत वर्षों के शानदार प्रदर्शन को दोहराने की अपील करते हुए मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने कहा कि पिछले कई सालों से पूरे उत्तर प्रदेश में लखनऊ मण्डल रिकॉर्ड नामांकन करने और सबसे ज्यादा छात्रों का चयन दिलाने में शीर्ष पर रहा है। उन्होंने सभी स्कूलों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों से अपील की है कि वे समय रहते अपने स्कूल के 5 सबसे प्रतिभाशाली बच्चों को चिन्हित कर उनका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित कराएं।

Tags