इंस्पायर अवार्ड मॉनक प्रदर्शनी: लखनऊ मंडल के सर्वाधिक 59 मॉडल्स का होगा राज्य स्तरीय प्रदर्शन

Inspire Award Monk Exhibition: Maximum 59 models from Lucknow division will be showcased at the state level.
 
Inspire Award Monk Exhibition: Maximum 59 models from Lucknow division will be showcased at the state level.

लखनऊ, 12 अक्टूबर 2025।

केन्द्र सरकार की नवाचार प्रोत्साहन योजना इंस्पायर अवार्ड मॉनक (INSPIRE Awards MANAK) 2023-24 और 2024-25 की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन लखनऊ में क्रमशः 13 और 14 अक्टूबर 2025 को किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित आयोजन में लखनऊ मंडल का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहने वाला है, जहाँ मंडल के छह जनपदों से कुल 59 बाल वैज्ञानिकों के नवाचारी मॉडल्स प्रदर्शित किए जाएंगे—जो राज्य में सर्वाधिक संख्या है। प्रदर्शनी का आयोजन लखनऊ पब्लिक कॉलेजिएट (रुचिखण्ड-1, शारदा नगर) में किया जाएगा।

लखनऊ मंडल का शानदार प्रदर्शन

मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने जानकारी दी कि दोनों वर्षों की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में लखनऊ मंडल से कुल 59 मॉडल्स का प्रदर्शन होगा। इनमें से सर्वाधिक 27 मॉडल्स अकेले लखनऊ जनपद के होंगे।

संयुक्त शिक्षा निदेशक, लखनऊ मंडल, डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने इस उपलब्धि पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा, "लखनऊ मंडल द्वारा इस योजना में विगत कई वर्षों से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा रहा है, और इस बार भी आयोजित हो रहे दोनों वर्षों की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी से सर्वाधिक चयन लखनऊ मंडल से होने की प्रबल संभावना है।"

वर्षवार चयनित मॉडल्स का विवरण

मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने विगत दो वर्षों के जनपद स्तरीय चयन के आँकड़े प्रस्तुत किए

जनपद 2024-25 की प्रदर्शनी में मॉडल्स (कुल 40) 2023-24 की प्रदर्शनी में मॉडल्स (कुल 19)
लखनऊ 17 10
उन्नाव 06 02
रायबरेली 06 01
हरदोई 04 02
लखीमपुर खीरी 04 02
सीतापुर 03 02
कुल योग 40 19

डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि लखनऊ मंडल के माध्यमिक विद्यालयों में इस केंद्र सरकार की योजना को एक त्योहार की तरह मनाया जाता है, यही कारण है कि मंडल विगत कई वर्षों से सर्वाधिक नामांकन और चयन दे रहा है।

प्रतिभाग हेतु आवश्यक निर्देश

संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने मंडल के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए, चयनित बाल वैज्ञानिकों को निर्धारित तिथि (क्रमशः 13 और 14 अक्टूबर 2025) पर समय से प्रतिभाग सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है।

Tags