दंगाई और हमला करने वालो को रोकने के बजाय दलित सांसद रामजी को घरने में लगी पुलिस-एम.एल.भारती

Instead of stopping the rioters and attackers, the police started besieging Dalit MP Ramji- M.L.Bharti
 
Instead of stopping the rioters and attackers, the police started besieging Dalit MP Ramji- M.L.Bharti
लखनऊ डेस्क (आर एल पाण्डेय).समाजवादी पार्टी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम. एल. भारती ने कहा कि भाजपा शासन में लगातार हो रहे दलितों पर अत्याचार अन्याय के खिलाफ एक जुट होकर पीडीए समाज भाजपा को सबक सिखाएगा श्री भारती ने कहा कि पीडीए सांसद श्री रामजी लाल सुमन पर लगातार जातिवादी व सामंतवादी दबंग मानसिकता के लोग हमला कर रहे हैं ! अम्बेडकर वाहनी के पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता पीडीए सांसद श्री रामजी लाल सुमन जी के साथ कंधे से कन्धा मिला कर मजबूती से खड़े है।    

                                                                                                                                                   
श्री भारती ने कहा कि सांसद श्री रामजी लाल सुमन जी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल अलीगढ़ जाना था ! जहाँ पर जय भीम बोलने पर जातिवादी व सामंतवादी तत्वों ने दलित युवकों को बुरी तरह मार पीट कर अधमरा कर दिया था ! आगरा पुलिस प्रशासन ने उन्हें घर पर ही रोक दिया ! जिसके कारण आगरा के पार्टी कार्यकर्ता माननीय सांसद श्री रामजी लाल सुमन जी के साथ घर के सामने धरना पर बैठ गए ! दंगाई और हमला करने वालो को रोकने के बजाय योगी सरकार की पुलिस पीडीए सांसद रामजी लाल सुमन जी को ही उन्ही के घर में हाउस अरेस्ट कर रही है! 


श्री एम. एल. भारती ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराधियों का मन बढ़ गया है ! प्रदेश में क़ानून व्यवस्था ध्वस्त है ! सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा था कि उत्तर प्रदेश में क़ानून व्यवस्था ध्वस्त है! जगह जगह पर बाबा साहब की मूर्तियां तोड़ी जा रही है ! उपरोक्त घटनाओं को दलित समाज संज्ञान में लिया है ! 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार के ताबुत में अन्तिम कील ठोक कर भाजपा को हटाने का काम करेगा ! यह जानकारी राष्ट्रीय महासचिव राम बाबू सुदर्शन ने दी | 


सांसद श्री रामजी लाल सुमन जी के साथ धरने पर बैठने वाले में प्रमुख नेताओं में समाजवादी पार्टी अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम. एल. भारती, महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार, समाजवादी पार्टी आगरा के पूर्व ज़िलाध्यक्ष आज़ाद सिंह जाटव, प्रदेश सचिव नितिन कोहली, शामिल थे ! इसके अलावा अम्बेडकर वाहिनी के अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. रघुवीर चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव सुमन दिवाकर, राष्ट्रीय महासचिव राम बाबू सुदर्शन,राष्ट्रीय सचिव टिंकू सागर, राष्ट्रीय सचिव जितेन्द्र कुमार भारती, राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र रावत, राष्ट्रीय सचिव लता सागर, राष्ट्रीय सचिव सत्येश गौतम व जितेन्द्र अहिरवार

(कानपुर) मनीष कुरील, राष्ट्रीय सचिव सत्येन्द्र दोहरे, राष्ट्रीय सचिव रिंकू कुमार सागर, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव आशीष जाटव, अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव सुरेशचन्द्र सोनी, व हाकिम सिंह जाटव, एस पी यादव, उमाशंकर बेरिया, गुड्डी भारती, अंशु पाल ज़िलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी कन्नौज, राजू गौतम ज़िलाध्यक्ष अम्बेडकर वाहिनी रायबरेली,आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे !

Tags