संस्था जी.एस. सोशल एंड वेलफेयर सोसाइटी ने किया शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन

The organization GS Social and Welfare Society organized a Teacher Honor Ceremony
 
The organization GS Social and Welfare Society organized a Teacher Honor Ceremony
लखनऊ, संवाददाता (प्रत्यूष पाण्डेय)।
शिक्षक दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर, टिकैत राय तालाब परिसर में जी.एस. सोशल एंड वेलफेयर सोसाइटी, लखनऊ की ओर से भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर संस्था की उपाध्यक्षा शुभा श्रीवास्तव ने विद्यालय के प्रबंधक, शिक्षकों और शिक्षिकाओं को पुष्पगुच्छ, डायरी और पेन भेंट कर सम्मानित किया। वहीं विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों को संस्था की ओर से दिलीप पाण्डेय ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति से डॉ. गुरु मिलन, राजेंद्र प्रसाद, बलराम, राजकिशोर, मदन सिंह और कल्पना सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। बच्चों ने भी रंगारंग प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया और शिक्षक दिवस का महत्व उजागर किया।
इस मौके पर संस्था की ओर से दिलीप पाण्डेय, शुभा श्रीवास्तव, वैष्णवी शर्मा, आनंदिता पाण्डेय सहित कई सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में अरुण शुक्ला ने सभी अतिथियों और सम्मानित शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

Tags