इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), यू.पी. स्टेट सेंटर, लखनऊ में ‘पेटेंट कानून और कॉपीराइट संरक्षण’ पर तकनीकी व्याख्यान आयोजित
लखनऊ। The Institution of Engineers (India) के यू.पी. स्टेट सेंटर, लखनऊ द्वारा इंजीनियर्स भवन, रिवर बैंक कॉलोनी में “पेटेंट कानून और कॉपीराइट संरक्षण” विषय पर एक महत्वपूर्ण तकनीकी व्याख्यान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में Raj Vikram Singh ने सहभागिता की। उन्होंने अपने व्याख्यान में पेटेंट कानून एवं कॉपीराइट संरक्षण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) नवाचार को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ रचनात्मक कार्यों की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में तकनीकी प्रगति के साथ बौद्धिक संपदा की सुरक्षा का महत्व और अधिक बढ़ गया है। अभियंताओं, शोधकर्ताओं एवं उद्यमियों को इसके प्रति जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने पेटेंट प्राप्त करने की प्रक्रिया, कॉपीराइट संरक्षण के प्रावधानों तथा उनसे जुड़ी कानूनी चुनौतियों पर भी विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता Bharat Raj Singh ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि इस प्रकार के तकनीकी व्याख्यान अभियंताओं, विद्यार्थियों एवं उद्योग जगत के लिए अत्यंत उपयोगी होते हैं तथा इनसे विधिक एवं तकनीकी ज्ञान में वृद्धि होती है। उन्होंने मुख्य वक्ता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन की बात कही।
कार्यक्रम के संयोजक इं. के. पी. त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय संस्था के मानद सचिव इं. एन. के. निषाद द्वारा किया गया। अंत में उपस्थित अभियंताओं, शिक्षाविदों एवं विद्यार्थियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
