एमएलके पीजी कॉलेज में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत दिलाई गई सत्यनिष्ठा की शपथ

Integrity pledge administered at MLK PG College as part of Vigilance Awareness Week
 
yuuy

बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर में मंगलवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत छात्र-छात्राओं एवं एनसीसी कैडेटों के संयुक्त तत्वावधान में सत्यनिष्ठा शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सभी ने भ्रष्टाचार के उन्मूलन और अपने कार्यों में ईमानदारी एवं पारदर्शिता बनाए रखने का संकल्प लिया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पाण्डेय के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य नियंता प्रो. वीणा सिंह ने की। उन्होंने छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेटों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सत्यनिष्ठा की शपथ सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों को अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, पारदर्शिता और नियमों के अनुरूप करने के लिए प्रेरित करती है।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार देश की आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक प्रगति में बड़ी बाधा है। इसे समाप्त करने के लिए सरकार, निजी क्षेत्र और आम नागरिकों को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है।

899898

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि सत्यनिष्ठा की शपथ के माध्यम से रिश्वत न लेने और न देने, कानून के शासन का पालन करने तथा भ्रष्टाचार से जुड़ी किसी भी घटना की जानकारी संबंधित एजेंसी को देने का संकल्प लिया जाता है।

कार्यक्रम के सह-संयोजक लेफ्टिनेंट डॉ. देवेन्द्र कुमार चौहान ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सत्यनिष्ठा की शपथ केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि कार्यस्थलों पर ऐसी संस्कृति विकसित करने का माध्यम है, जहां निर्णय निष्पक्ष हों और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। इस अवसर पर डॉ. संदीप यादव, डॉ. ओमप्रकाश सिंह, डॉ. बीएल गुप्त, प्रतीची सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Tags