एलपीएस में इंटर-ब्रांच जीके क्विज का आयोजन, चार वर्गों में विद्यार्थियों ने दिखाया ज्ञान का दम
लखनऊ डेस्क, आर. एल. पाण्डेय। लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेज की ओर से बी-ब्लॉक, राजाजीपुरम स्थित प्रेक्षागृह, एसपी लाइसियम में इंटर-ब्रांच जनरल नॉलेज (जीके) क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न शाखाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी ज्ञान क्षमता, त्वरित सोच तथा सामान्य जागरूकता का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता को विद्यार्थियों की कक्षाओं के आधार पर चार समूहों—ग्रुप ‘ए’, ‘बी’, ‘सी’ और ‘डी’ में विभाजित किया गया था। प्रत्येक वर्ग में विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों के नाम घोषित किए गए।
ग्रुप ‘ए’ (प्राइमरी विंग) में आम्रपाली शाखा के ओजस्विका सिंह और मो. अरीब अरशद ने विजेता का स्थान प्राप्त किया। वहीं, वृंदावन शाखा के आदविक मिश्रा और प्रांशुल कुमार उपविजेता रहे।
ग्रुप ‘बी’ (कक्षा 6 से 8) में सहारा स्टेट्स शाखा के सात्विक उपाध्याय और विदुषी मिश्रा विजेता बने, जबकि गोमतीनगर शाखा के अदिति और सत्यम सिंह ने उपविजेता का स्थान हासिल किया।
ग्रुप ‘सी’ (कक्षा 9 एवं 10) में सहारा स्टेट्स शाखा के नैमिष मिश्रा और समर्थ मोहन त्रिपाठी विजेता रहे। वहीं, ए-ब्लॉक, राजाजीपुरम शाखा के पलाश माथुर और दिव्यांश वर्मा उपविजेता घोषित किए गए।
इसी क्रम में ग्रुप ‘डी’ (कक्षा 11 एवं 12) में सीतापुर शाखा के देवांश मिश्रा और वैभव सिंह ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि वृंदावन शाखा के दिव्य मिश्रा और अलंकार मिश्रा उपविजेता रहे।
इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और सामान्य ज्ञान को परखने का अवसर मिला। विभिन्न शाखाओं के विद्यार्थियों की सहभागिता ने आयोजन को प्रतिस्पर्धात्मक और ज्ञानवर्धक बनाया।
