ऑनलाइन फाइलिंग ऑफ जीएसटी अपील्स में व्यावहारिक अवरोध एवं चुनौतियों के समाधान विषय पर इंटरैक्टिव सत्र आयोजित

Interactive session on practical hurdles and challenges in online filing of GST appeals
 
Interactive session on practical hurdles and challenges in online filing of GST appeals
लखनऊ डेस्क (आर एल पाण्डेय): यू.पी. जीएसटी अपीलीय अधिकरण बार एसोसिएशन द्वारा लखनऊ स्थित होटल पाइन हेरिटेज में “ऑनलाइन फाइलिंग ऑफ जीएसटी अपील्स में व्यावहारिक अवरोध एवं चुनौतियों के समाधान” विषय पर एक इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कर पेशेवरों और अधिवक्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया तथा जीएसटी अपील से जुड़े व्यावहारिक, विधिक और तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ एसोसिएशन के अध्यक्ष कुमार सौरव के स्वागत उद्बोधन से हुआ। उन्होंने जीएसटी व्यवस्था के अंतर्गत अपीलीय तंत्र को सुदृढ़ बनाने में जीएसटी अपीलीय अधिकरण (GSTAT) की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. जस्टिस (सेवानिवृत्त) संजय कुमार मिश्रा, अध्यक्ष जीएसटी अपीलीय अधिकरण, उपस्थित रहे। उन्होंने अधिकरण के समक्ष अपील दायर करने में कर पेशेवरों को आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके समाधान के बारे में जानकारी दी।
विशेष उल्लेखनीय बात यह रही कि यह जीएसटी अपीलीय अधिकरण के अध्यक्ष का उत्तर प्रदेश का पहला आधिकारिक दौरा था, जिससे यह कार्यक्रम प्रदेश के कर पेशेवर समुदाय के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण बन गया।
कार्यक्रम में लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज पीठ से कई न्यायिक एवं तकनीकी सदस्य भी उपस्थित रहे।

लखनऊ पीठ से उपस्थित सदस्य

संतोष कुमार श्रीवास्तव — न्यायिक सदस्य
नरेंद्र कुमार — न्यायिक सदस्य
आलोक चौधरी — तकनीकी सदस्य (केंद्र)
अरविंद कुमार — तकनीकी सदस्य (राज्य)
प्रयागराज पीठ से उपस्थित सदस्य:
महताब अहमद — न्यायिक सदस्य
वाराणसी पीठ से उपस्थित सदस्य:
नरेंद्र बहादुर यादव — न्यायिक सदस्य
अनंजय कुमार राय — तकनीकी सदस्य (राज्य)
इसके अतिरिक्त विभिन्न पीठों के रजिस्ट्रारगण, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) के वरिष्ठ अधिकारी तथा जीएसटी विभाग, लखनऊ के अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम में प्रदेश के वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और अधिवक्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति ने चर्चा को और अधिक सार्थक एवं उपयोगी बनाया। सम्मेलन में आगरा, बरेली, अयोध्या, बस्ती, कानपुर, वाराणसी, रायबरेली और प्रयागराज समेत कई शहरों से आए लगभग 150 से अधिक कर पेशेवरों ने भाग लिया।
यह कार्यक्रम यू.पी. जीएसटी अपीलीय अधिकरण बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुमार सौरव, सचिव नमन तिवारी तथा ऋषभ मिश्रा के नेतृत्व में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

Tags