एल.पी.एस. में अन्तर्शाखीय हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता सफलतापूर्वक सम्पन्न

Inter-departmental Hindi debate competition successfully concluded in LPS
 
Inter-departmental Hindi debate competition successfully concluded in LPS
लखनऊ (प्रत्यूष पाण्डेय)। लखनऊ पब्लिक कॉलेज, गोमती नगर शाखा के श्रीरामलाल मेमोरियल ऑडिटोरियम में आज अन्तर्शाखीय हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्राइमरी से लेकर कक्षा-12 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में संस्था के चेयरमैन एवं प्रतापगढ़ से सांसद डॉ. एस.पी. सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। साथ ही वरिष्ठ आईएएस अधिकारी भवानी सिंह खंगारोत, कवि अंबरीश अंबर, अधिवक्ता आयुष चौधरी, लखनऊ विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के डॉ. अभिषेक जायसवाल, बिग साड़ीज़ की मैनेजिंग पार्टनर मेघना तिवारी, लेखिका आंचल अवस्थी, यूपीपीसीएल क्रिकेटर प्रदीप वर्मा, प्रिंसिपल अनीता चौधरी, इंस्पेक्टर्स संजय प्रताप सिंह, वी.के. शर्मा, एच.आर. हेड सरिता चौधरी सहित निर्णायक मंडल और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

विजेताओं की सूची

  • ग्रुप A :

    • विजेता – आयरा रिज़वी व अनुश्री (आम्रपाली योजना लखनऊ)

    • उपविजेता – हर्षिता सिंह व काव्या राठौर (माधोगंज, हरदोई)

  • ग्रुप B :

    • विजेता – श्रुति यादव व अक्षर पाण्डेय (गोमती नगर लखनऊ)

    • उपविजेता – अर्श खान, मरिया सिद्दिकी (आम्रपाली योजना) व देवांशी मिश्रा, जाह्नवी (वृन्दावन योजना)

  • ग्रुप C :

    • विजेता – अनुश्री मिश्रा व तृषा सिंह (गार्डन सिटी, डीएलएफ)

    • उपविजेता – निकिता गुप्ता व अथर्व मिश्रा (गोमती नगर)

  • ग्रुप D :

    • विजेता – इप्शिता मिश्रा व अर्शिता सक्सेना (ए ब्लॉक)

    • उपविजेता – शुभि शुक्ला व उत्कर्ष श्रीवास्तव (वृन्दावन योजना)

सर्वश्रेष्ठ वक्ता

  • ग्रुप A – इशू यादव (आनंद नगर)

  • ग्रुप B – श्रुति यादव (गोमती नगर)

  • ग्रुप C – अनुश्री मिश्रा (गार्डन सिटी डीएलएफ)

  • ग्रुप D – अंशुमान सिंह (आनंद नगर)

समापन अवसर पर विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करते हुए डायरेक्टर नेहा सिंह ने छात्रों के उत्साह, आत्मविश्वास और तार्किक क्षमता की सराहना की।

Tags