उत्तर भारत में विस्तार की तैयारी: 'इंटीरियो बाय गोदरेज' ने लखनऊ में खोला अपना भव्य एक्सपीरियंस सेंटर

Preparations for expansion in North India: 'Interio by Godrej' opens its grand experience center in Lucknow
 
fjfgfty

लखनऊ, 13 अप्रैल 2026: गोदरेज एंटरप्राइजेज समूह के मशहूर फर्नीचर ब्रांड 'इंटीरियो बाय गोदरेज' ने लखनऊ में अपने नए 'एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया है। इस केंद्र के माध्यम से कंपनी का उद्देश्य उत्तर प्रदेश सहित पूरे उत्तर भारत में अपने संस्थागत (Institutional) फर्नीचर कारोबार को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।

3,300 वर्ग फुट में फैला यह सेंटर विशेष रूप से कॉर्पोरेट कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों और सरकारी विभागों की आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

उत्तर प्रदेश: इंटीरियो के लिए एक प्रमुख बाजार

कंपनी के आंकड़ों के अनुसार, उत्तर भारत में इंटीरियो के संस्थागत फर्नीचर की कुल बिक्री में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी 25% है। वर्तमान में ब्रांड इस राज्य से ₹75 करोड़ का राजस्व प्राप्त कर रहा है। कंपनी अब अपना ध्यान मुख्य रूप से SME, BFSI, शिक्षा और MNC ग्राहकों पर केंद्रित कर रही है, जहाँ हाइब्रिड और गतिशील वर्कस्पेस की मांग तेजी से बढ़ रही है।

dyhr

प्रमुख लक्ष्य और भविष्य की रणनीति

लॉंच के मौके पर इंटीरियो बाय गोदरेज के बी2बी बिजनेस हेड और वरिष्ठ उपाध्यक्ष, समीर जोशी ने कहा लखनऊ तेजी से एक मजबूत कॉर्पोरेट हब के रूप में विकसित हो रहा है। यहाँ संगठन अपने कार्यस्थलों को आधुनिक और एर्गोनोमिक (आरामदायक) बना रहे हैं। इस एक्सपीरियंस सेंटर के माध्यम से हम ग्राहकों के लिए केवल सप्लायर नहीं, बल्कि एक विश्वसनीय समाधान भागीदार बनना चाहते हैं। हमारा लक्ष्य वित्त वर्ष 2028 तक उत्तर भारत के संस्थागत फर्नीचर सेगमेंट में 21% बाजार हिस्सेदारी हासिल करना है।"

बाजार का रुझान और बदलती जरूरतें

  • बाजार की वृद्धि: भारत का संस्थागत ऑफिस फर्नीचर बाजार 2026 तक 5.21 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।

  • एर्गोनॉमिक्स पर जोर: कुल बिक्री में आरामदायक कुर्सियों और वर्कस्टेशन का योगदान लगभग 60% है।

  • शिक्षा और स्वास्थ्य: 2025 से 2032 के बीच इन क्षेत्रों में 10.3% की वार्षिक वृद्धि (CAGR) की उम्मीद है। स्कूल अब लचीले और आधुनिक डिजाइन वाले फर्नीचर को प्राथमिकता दे रहे हैं।

  • गुणवत्ता मानक: ग्राहक अब ऐसे उत्पादों की ओर बढ़ रहे हैं जो BIS और ISI मानकों के अनुरूप हों।

नए कलेक्शंस और समाधान

इंटीरियो ने बदलते परिवेश को देखते हुए कई नई सीरीज पेश की हैं:

  1. सोशल ऑफिस 2.0: यह संग्रह विशेष रूप से को-वर्किंग स्पेस और छोटे कार्यालयों के लिए है, जो कार्यक्षमता और आराम का सही संतुलन प्रदान करता है।

  2. K12 सीरीज: इसे आज के आधुनिक क्लासरूम और स्कूलों की विशिष्ट जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है।

  3. वेलनेस उत्पाद: कर्मचारियों की सेहत और उत्पादकता बढ़ाने के लिए सॉफ्ट सीटिंग और वेलनेस समाधान पेश किए गए हैं।

विस्तार योजना: इंटीरियो वर्तमान में देश भर में सात एक्सपीरियंस सेंटर चला रहा है और जल्द ही हाई-ग्रोथ वाले बाजारों में पांच और केंद्र खोलने की तैयारी में है।

Tags