इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में इंटरनेशनल प्रॉपर्टी एवं ऑटो एक्सपो का भव्य समापन, तीन दिनों तक उमड़ी लोगों की भीड़
आयोजकों ने स्पॉन्सर्स, पार्टनर्स और सहयोगियों का जताया आभार, सनी मलिक, गौरव मिश्रा और शालिनी श्रीवास्तव का रहा विशेष योगदान
लखनऊ। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजित तीन दिवसीय इंटरनेशनल प्रॉपर्टी एवं ऑटो एक्सपो का भव्य समापन हुआ। एक्सपो को लोगों का शानदार प्रतिसाद मिला। तीन दिनों तक चले इस आयोजन ने अपनी भव्यता और आकर्षण से लोगों का ध्यान खींचा।
आयोजन की सफलता पर आयोजकों ने सभी स्पॉन्सर्स, एडवर्टाइजर्स, एसोसिएट्स और को-पार्टनर्स के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी सहयोगियों के योगदान और विश्वास ने एक्सपो को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस आयोजन को यादगार बनाने में सनी मलिक (द प्लानर), गौरव मिश्रा (न्यू मीडिया) और शालिनी श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा। इसके साथ ही पूरी आयोजन टीम ने समर्पण, मेहनत और बेहतर समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाईं।
आयोजकों के अनुसार, सभी स्पॉन्सर्स, पार्टनर्स, एडवर्टाइजर्स और सहयोगियों के सामूहिक प्रयासों से एक्सपो सफलता के नए आयाम स्थापित कर सका। सहयोगियों ने भी आयोजन के प्रति खुशी और संतोष व्यक्त किया।
आयोजन टीम ने इस सफलता को सभी सहयोगियों की साझा उपलब्धि बताते हुए भविष्य में इससे भी बड़े और भव्य आयोजन करने की उम्मीद जताई। साथ ही सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए आगे भी इसी तरह सहयोग और सहभागिता बनाए रखने की अपील की।
