एमएलके पीजी कॉलेज में नवप्रवेशित विद्यार्थियों की परिचयात्मक बैठक आयोजि

Introductory meeting of newly admitted students organized at MLK PG College
 
hhhh
बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज के सभागार में सोमवार को स्नातक एवं परास्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में नवप्रवेशित विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप मेजर एवं माइनर विषयों के साथ महाविद्यालय में संचालित विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पाण्डेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया। नवप्रवेशित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि परिचयात्मक बैठक नए विद्यार्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है। इसका उद्देश्य उन्हें महाविद्यालय के वातावरण, नियमों, अनुशासन और शिक्षा प्रणाली से परिचित कराना है, ताकि वे बिना किसी तनाव के अपने शैक्षणिक जीवन की शुरुआत कर सकें।

xbbssb


प्राचार्य ने कहा कि विभिन्न पृष्ठभूमि और स्थानों से आने वाले विद्यार्थियों को एक-दूसरे से परिचित होने तथा मित्रता विकसित करने का अवसर भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से मिलता है। सामूहिक गतिविधियां नए माहौल को लेकर विद्यार्थियों के मन में उत्पन्न झिझक और घबराहट को कम करने में सहायक होती हैं।
महाविद्यालय की मुख्य नियंता प्रो. वीणा सिंह ने विद्यार्थियों को एंटी रैगिंग एवं प्रॉक्टोरियल बोर्ड सहित विभिन्न समितियों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से महाविद्यालय में अनुशासन बनाए रखने और निर्धारित नियमों का पालन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में आईक्यूएसी समन्वयक प्रो. एसपी मिश्र ने अतिथियों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया, जबकि हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. पीसी गिरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

dgdg


इस दौरान विद्यार्थियों को महाविद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी गई। फैकल्टी एवं स्टाफ से संबंधित जानकारी डॉ. सद्गुरु प्रकाश ने दी। बीए की जानकारी डॉ. प्रखर त्रिपाठी, बीएससी की प्रो. मोहिउद्दीन अंसारी, बीकॉम की डॉ. एसके त्रिपाठी, बीबीए की सिद्धार्थ मोहन्ता तथा बीसीए की जानकारी मसूद मुराद ने दी।


एमए से संबंधित जानकारी प्रो. विमल प्रकाश वर्मा, जबकि एमएससी एवं समर्थ पोर्टल से संबंधित जानकारी डॉ. जितेंद्र भट्ट ने दी। परीक्षा संबंधी जानकारी डॉ. लवकुश पाण्डेय, छात्रावास से संबंधित जानकारी डॉ. दिनेश मौर्य तथा प्लेसमेंट सेल की जानकारी डॉ. राम रहीस ने साझा की।
इसी क्रम में खेल एवं एनएसएस से संबंधित जानकारी डॉ. बीएल गुप्त ने तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं एनसीसी की गतिविधियों से संबंधित जानकारी लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान ने दी।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुनील कुमार शुक्ल ने किया। इस अवसर पर डॉ. कृतिका तिवारी, डॉ. स्वदेश भट्ट, डॉ. आलोक शुक्ल, डॉ. प्रमोद, डॉ. अवनीन्द्र दीक्षित, डॉ. पंकज श्रीवास्तव, डॉ. विनीत कुमार सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Tags