इरम पब्लिक कॉलेज में अलंकरण समारोह संपन्न, छात्र नेताओं को सौंपी जिम्मेदारियां

Investiture ceremony concludes at Iram Public College; responsibilities handed over to student leaders.
 
GHUIUY

लखनऊ। इरम पब्लिक कॉलेज में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नवनिर्वाचित प्रीफेक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों को विभिन्न पदों की जिम्मेदारियां सौंपते हुए नेतृत्व, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. ख्वाजा बज़्मी यूनुस, प्रबंधक, इरम एजुकेशनल सोसाइटी रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सहर सुल्तान ने मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।

चार हाउस में बांटे गए छात्र

प्रधानाचार्या ने अलंकरण समारोह की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नवनिर्वाचित प्रीफेक्टोरियल बोर्ड के प्रतिनिधियों को विद्यालय में विभिन्न जिम्मेदारियां और भूमिकाएं सौंपी जाती हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को चार हाउस—ख्वाजा मारूफ हाउस, मदर टेरेसा हाउस, सर सैयद अहमद हाउस और सरोजनी नायडू हाउस में विभाजित किया गया है।

समारोह के दौरान हेड बॉय आदिल वैस शाह और असिस्टेंट हेड गर्ल आयुषी चौधरी को बैज प्रदान कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इसके अलावा विद्यार्थियों के नेतृत्व और मार्गदर्शन के लिए हाउस कैप्टन, स्पोर्ट्स कैप्टन और कल्चरल कैप्टन सहित विभिन्न पदों पर छात्र-छात्राओं का चयन किया गया।

HOU

प्रबंधक डॉ. ख्वाजा बज़्मी यूनुस ने हेड बॉय और असिस्टेंट हेड गर्ल को बैज प्रदान कर उन्हें उनकी नई जिम्मेदारियों के प्रति प्रेरित किया। विद्यार्थियों के बीच अनुशासन और संतुलित व्यवहार बनाए रखने के लिए श्रीमती यासमीन फातिमा, सय्यदा बानो, श्री फैसलुल्लाह खान, सुश्री फौजिया अली और श्रीमती पिंकी यादव को विभिन्न हाउसों की जिम्मेदारी सौंपी गई।

‘छात्र और विद्यालय के बीच सेतु बनें’

मुख्य अतिथि डॉ. ख्वाजा बज़्मी यूनुस ने अपने संबोधन में विद्यालय के दिनों के अनुभव साझा करते हुए नवनियुक्त छात्र प्रतिनिधियों को उनकी जिम्मेदारियों का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि प्रीफेक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों की भूमिका महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे न तो शिक्षक हैं और न ही सामान्य विद्यार्थियों की भूमिका तक सीमित हैं। उन्हें छात्रों और विद्यालय के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु के रूप में कार्य करना है। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी विद्यार्थियों को नेतृत्व, जिम्मेदारी और सम्मान जैसे मानवीय मूल्यों को सीखने और व्यवहार में उतारने का अवसर प्रदान करती है।

Y8I76

पद की गरिमा बनाए रखने की दिलाई शपथ

प्रधानाचार्या श्रीमती सहर सुल्तान ने नवनियुक्त छात्र प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें सौंपे गए पद केवल सम्मान का प्रतीक नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का भी दायित्व हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से शैक्षिक गतिविधियों के साथ-साथ विद्यालय की पाठ्यचर्या और अन्य गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करते हुए अपने पद की गरिमा बनाए रखने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्या ने सभी नवनियुक्त छात्र प्रतिनिधियों को पद एवं अनुशासन की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में प्रीफेक्टोरियल बोर्ड के सभी सदस्य, वरिष्ठ शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। समारोह को सफल बनाने में खेल शिक्षक श्री राजेश त्रिपाठी, मोहम्मद आदिल, श्रीमती शीतल नारायण और अनुष्का मित्तल ने प्रधानाचार्या के निर्देशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Tags